विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर निगम मुख्यालय में फिर रेड, चीफ विजिलेंस अफसर की दबिश; ऑपरेशन मेंटेनेंस विभाग पर गड़बड़ी के आरोप

Published: Mon, 06 Apr 2026 01:53 PM (IST)

जालंधर नगर निगम में चीफ विजिलेंस अफसर ने दोबारा जांच की। ऑपरेशन मेंटेनेंस विभाग पर गड़बड़ी के आरोप हैं। रिकार्ड ...और पढ़ें

शिकायतकर्ता के साथ निगम मुख्यालय में चीफ विजिलेंस अफसर की टीम का एक अधिकारी।

शिकायतकर्ता के साथ निगम मुख्यालय में चीफ विजिलेंस अफसर की टीम का एक अधिकारी।

HighLights

  1. चीफ विजिलेंस अफसर ने निगम मुख्यालय में छापा मारा।

  2. ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विभाग पर गड़बड़ी के आरोप।

  3. निगम को 17 अप्रैल तक रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश।

जागरण संवाददाता, जालंधर। निकाय विभाग के चीफ विजिलेंस अफसर ने सोमवार को एक बार फिर नगर निगम मुख्यालय में रेड की। इस दौरान उनके साथ पूरी टीम भी मौजूद रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक सामाजिक संस्था ने निगम के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस विभाग से कुछ जरूरी रिकार्ड मांगे थे, लेकिन लंबे समय बीतने के बावजूद विभाग की ओर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस विभाग ने मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- मजीठा में ओलावृष्टि से फसलें तबाह, किसानों का सवाल अब सैटेलाइट कहां है, गिरदावरी और मुआवजे की मांग तेज

jal dog squad

निगम कार्यालय पहुंची डॉग स्क्वायड टीम। 

विभाग के दस्तावेजों की जांच हुई

सोमवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान चीफ विजिलेंस अफसर ने संबंधित विभाग के दस्तावेजों की जांच की और अधिकारियों से जवाब भी तलब किया। इसके साथ ही बिल्डिंग शाखा से जुड़े कुछ अहम रिकार्ड भी खंगाले गए। सूत्रों के अनुसार, इन रिकार्ड में अवैध निर्माण और विभागीय कार्यों में अनियमितताओं से जुड़ी जानकारी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पहले भी चीफ विजिलेंस अफसर ने शहर में अवैध निर्माण के मामलों को लेकर जांच की थी। उस दौरान कई स्थानों पर निरीक्षण किया गया था और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें- अमृतसर जालंधर के स्कूलों व फिरोजपुर अदालत को बम धमकी, ईमेल से हड़कंप; पुलिस ने खाली कराए परिसर

17 अप्रैल को रिकार्ड पेश करने के आदेश

विजिलेंस विभाग ने नगर निगम को निर्देश दिया है कि 17 अप्रैल को सभी जरूरी रिकार्ड पेश किए जाएं, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। यदि इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इस लगातार हो रही जांच से निगम अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है। वहीं, शहरवासियों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से निगम में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति पद के लिए आवेदन शुरू, रेणु विग को मिला 4 महीने का विस्तार