विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति पद के लिए आवेदन शुरू, रेणु विग को मिला 4 महीने का विस्तार

Published: Mon, 06 Apr 2026 11:51 AM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मौजूदा कुलपति प्रोफेसर रेनू विग ...और पढ़ें

पंजाब यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के लिए आवेदन मांगे।

पंजाब यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के लिए आवेदन मांगे।

HighLights

  1. नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

  2. प्रोफेसर रेनू विग को चार महीने का विस्तार

  3. 5 मई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित कर लिए गए हैं। बीते 28 मार्च को मौजूदा कुलपति प्रोफेसर रेनू विग का कार्यकाल खत्म होने जा रहा था, लेकिन चांसलर ऑफिस की ओर से उन्हें 4 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया है।

अब नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर तीन सदस्यों की सर्च कमेटी चार से पांच नाम शॉर्ट लिस्ट करके चांसलर ऑफिस को भेजेगा जिसके बाद में कुलपति का फैसला होगा। 5 मई तक कुलपति पद के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

आमतौर पर पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति को पहले चरण में 3 वर्ष का कार्यकाल दिया जाता है और उसके बाद फिर से 3 वर्ष की एक्सटेंशन मिल जाती है। लेकिन पहली बार मौजूदा कुलपति को सिर्फ 4 महीने का एक्सटेंशन दिया गया है।

पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति पद के लिए इस बार मुकाबला काफी कड़ा रहने की उम्मीद है। देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी में मौजूदा समय में पंजाब यूनिवर्सिटी के कई प्रोफेसर कुलपति के पद पर कार्यरत हैं। यह सभी प्रोफेसर पंजाब यूनिवर्सिटी कुलपति के लिए आवेदन करेंगे। 2023 में कुलपति पद के लिए 134 आवेदन मिले थे।