Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    घर में ही कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार कर पेड़-पौधों को स्वस्थ रख रहीं वीनू खन्ना

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Fri, 09 Oct 2020 01:25 PM (IST)

    कंपोस्ट खाद व जीवअमृत को बनाने में डिंकपोजर पानी गोमूत्र गोबर बेसन का प्रयोग कर सकते है। अगर संभव नहीं है तो बीस लीटर पानी में एक किलो गुड़ डालकर डिंक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    सरकार द्वारा चलाई गई 'मेरा कूड़ा-मेरी जिम्मेवारी' मुहिम से शहर की महिलाएं जुड़ रही है।

    जालंधर, जेएनएन। स्वच्छता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा 'मेरा कूड़ा-मेरी जिम्मेवारी' मुहिम चलाई गई है। शहर की महिलाएं इस मुहिम के साथ जुड़ रही है। महिला वीनू खन्ना ने भी घर के गीले कूड़े के साथ खाद तैयार करनी शुरू कर दी है। वीनू खन्ना ने बताया कि जिस प्रकार मनुष्यों को स्वस्थ रहने के लिए भोजन में पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह पेड़ पौधों को भी स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। वीनू खन्ना ने बताया कि जब हम पेड़ पौधों को कंपोस्ट खाद डालते है तो पौधे स्वस्थ होने शुरू हो जाते है।

    उन्होंने बताया कि कंपोस्ट खाद व जीवअमृत को बनाने में डिंकपोजर, पानी, गोमूत्र, गोबर, बेसन का प्रयोग कर सकते है। अगर संभव नहीं है तो बीस लीटर पानी में एक किलो गुड़ डालकर डिंकपोजर में डाल दें। इसके बाद सुबह शाम लकड़ी से हिलाते रहे। खाद आठ-दस दिन में बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें कीड़े जोकि भूमि को उपजाऊ बनाते है वे पैैदा होने शुरु हो जाते है। इसे पानी में डालकर पौधों को देना शुरु कर दें। इससे डालने से पेड़ पौधे स्वस्थ होने शुरु हो जाएंगे।

    कंपोस्ट को डालने से पौधे दो-तीन महीने में स्वस्थ होने शुरू हो जाते है। वीनू खन्ना ने बताया कि पेड़-पौधों पर कीटनाशक स्प्रे नहीं करना चाहिए। वीनू खन्ना के इस कार्य की सराहना सरोज कपूर (सीएफ, पीएमआइडीसी, निगम) ने की है। सरोज कपूर ने बताया कि वीनू खन्ना को घर में कूड़े से तैयार खाद करने के बारे में बताया था। खन्ना ने बेहतर प्रबंध किए हुए थे। वीनू खन्ना ने घर में दो कच्चे कंपोस्ट पिट बनाए हुए है। इनमें गीले कूूड़े से खाद बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेवारी के संदेश को वीनू खन्ना ने अपनाया है। अगर लोग कूड़े कीसंभाल करेंगे तो स्वच्छता ही दिखाई देगी।