Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में दो पंजाबी युवकों की जुगलबंदी ने किया कमाल, माडल टाउन में खोला 21 तरह के सलाद का काउंटर

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 09:22 AM (IST)

    सात साल पहले घरों में कोने में पड़े फल और सब्जियों से ही उन्होंने काउंटर खोला और नाम रखा-सलाद मास्टर। पहले सिर्फ दुकान का नाम ही सलाद मास्टर था लेकिन अब ये दोनों भी सलाद के मास्टर के नाम से ही जाने जाते हैं।

    Hero Image
    दोनों सलाद मास्टर के नाम से ही जाने जाते हैं। (जागरण)

    कमल किशोर, जालंधर। कप्यूटर में मास्टर यानी एमसीए करने वाले रविंदर सिंह व संगीत के शिक्षक जसवंत सिंह सात साल पहले मिले तो कुछ अलग करने की ठानी। दोनों की सोच अलग थी और चीजों को देखने का नजरिया भी। ऐसे में उन्होंने एक ऐसा प्रयोग किया कि आज वे दोनों मास्टर बन गए हैं। दोनों मास्टर अपने प्रोफेशन से नहीं बल्कि सलाद और स्वाद से हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    22 तरह के सलाद किए जाते हैं तैयार

    सात साल पहले घरों में कोने में पड़े फल और सब्जियों से ही उन्होंने काउंटर खोला और नाम रखा-सलाद मास्टर। पहले सिर्फ दुकान का नाम ही सलाद मास्टर था, लेकिन अब ये दोनों भी सलाद के मास्टर के नाम से ही जाने जाते हैं। 2015 में सिर्फ एक काउंटर माडल टाउन के पोस्ट आफिस के नजदीक था। आज सेंट्रल टाउन व दोआबा चौक में भी काउंटर बनाया गया है। 22 तरह के सलाद तैयार किए जाते हैं। इन्होंने 14 लोगों को रोजगार भी दिया हुआ है। काउंटर सुबह 11 बजे शुरू हो जाता है आर रात 12 बजे तक चलता है।

    यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: शहर में आज भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा जारी, दिन भर खिलेगी तेज धूप, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

    सलाद के नाम सुनकर मुंंह में आ जाएगा पानी

    हेल्दी सलाद, मिक्स पास्ता वेजी तंदूरी सलाद, वेजी कबाब सलाद, पास्ता पनीर सलाद, मशरूम पास्ता सलाद, मेक्सीकन सलाद, हाट वेजी मिक्स सलाद, मिक्स फ्रूट एंड वेजी सलाद, मिक्स फ्रूट, वेजीटेबल व ड्राई फ्रूट सलाद, फ्रेश फ्रूट सलाद। जिम करने वालों के लिए प्रो सलाद, पीनेट वेजी सलाद, ब्रोकली सलाद, स्पराउट सलाद, स्पेशल हाई प्रोटीन, ब्राउन राइस, अवाकाडो सुपर वेजी सलाद।

    ऐसे मिले दो मास्टर

    सेंट सोल्जर कालेज से एमसीए करने के बाद रविंदर ने मोबाइल की दुकान खोली। उनको कुकिंग में रुचि थी। काम अच्छा चल रहा था, लेकिन संतुष्ट नहीं थे। जसवंत सिंह खालसा कालेज कपूरथला में संगीत शिक्षक थे। उन्होंने संगीत अकादमी खोली लेकिन वह बंद हो गई। वे सिंगापुर गए तो वहां से हेल्दी डाइट फूड का कल्चर जालंधर ले आए। उसके बाद दोनों ने मिलकर काउंटर शुरू किया। एक ने नए-नए आइडिए दिए तो दूसरे ने अपने शौक से उनमें स्वाद का तड़का लगाया।