विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुर्माने में महिला टीसी की हेराफेरी पर ट्रेन में मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

By Ankit KumarEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 07:55 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 08:02 PM (IST)

एक बुजुर्ग साधारण ट्रेन की टिकट लेकर गलती से एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गया। लेकिन महिला टीसी ने उससे ...और पढ़ें

जुर्माने में महिला टीसी की हेराफेरी पर ट्रेन में मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल
जुर्माने में महिला टीसी की हेराफेरी पर ट्रेन में मचा बवाल, वीडियो हुआ वायरल

जेएनएन, जालंधर। जुर्माने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला पर्दाफाश होने के बाद पश्चिम एक्सप्रेस में वीरवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। महिला टीसी ने मामले की पोल खुलते देख जुर्माने की रसीद फाड़ दी। लेकिन कुछ यात्री हंगामे के दौरान रसीद की पहले ही फोटो ले चुके थे। बुजुर्ग यात्री से जुर्माने के रूप में एक हजार रुपये वसूले गए, जबकि महिला टीसी ने अपनी प्रति में जुर्माने की राशि 700 रुपये दर्ज की थी। इस प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अमृतसर से जालंधर के लिए वीरवार सुबह एक बुजुर्ग साधारण ट्रेन की टिकट लेकर गलती से पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हो गया। रास्ते में एक महिला टीसी ने टिकट चेक की तो बुजुर्ग से जुर्माने की राशि के रूप में एक हजार रुपये की मांग की। राशि लेने के बाद टीसी ने बुजुर्ग यात्री को 1000 रुपये की रसीद काटकर दे दी। लेकिन चालाकी से कार्बन कॉपी वाली अपनी प्रति में 700 रुपये दर्ज कर दिए। ट्रेन की ऊपर की बर्थ में सवार एक युवक ने टीसी की इस गड़बड़ी को देखकर उसने टीसी से पूछ लिया कि अपनी रसीद में 700 रुपये क्यों दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की लड़ाई हुई तेज, पंजाब की तर्ज पर हुड्डा को कमान सौंपने की मांग

ये सुन पहले तो टीसी जाने लगी, लेकिन युवक ने कहा पहले इसका जवाब देना होगा। यह सुनकर टीसी जुर्माने की रसीद मांगने लगी, लेकिन बुजुर्ग ने देने से मना कर दिया तो ट्रेन में हंगामा शुरू हो गया। इस पूरे हंगामे का किसी यात्री ने वीडियो भी बना लिया। इसमें टीसी रसीद जबरन लेकर फाड़ती हुई दिखाई देती है और आगे बढ़ जाती है। सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा ने बताया मामले उनके संज्ञान में नहीं है, लेकिन अब पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस को खत्‍म करना चाहते थे गांधी जी, हत्‍या के कारण बच गई : उमा भारती
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।