Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तरनतारन में अकाली दल के पूर्व सरपंच के भाई ने पत्नी के बाद खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Tue, 09 Nov 2021 01:22 PM (IST)

    गांव माड़ीमेघा के पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह बब्बू के भाई जैमल सिंह संधू ने अपनी पत्नी हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। जैमल सिंह बीमारी के कारण मानसिग रूप से परेशान चल रहा था।

    Hero Image
    जैमल सिंह संधू ने पत्नी हरजीत कौर को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली।

    धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व गांव माड़ीमेघा के पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह बब्बू के भाई जैमल सिंह संधू ने अपनी पत्नी हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव माड़ीमेघा के पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह बब्बू ने बताया कि उनका छोटा भाई जैमल सिंह संधू (46) अपनी पत्नी हरजीत कौर (42), बेटे अनमोल सिंह (21) के साथ रहता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार साल से दिल्ली में उपचाराधीन थे जैमल सिंह

    गुरसेवक सिंह बब्बू ने बताया कि करीब चार वर्ष से जैमल का दिल्ली के अस्पताल से इलाज चल रहा था। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। कृषि करने वाले जैमल सिंह संधू ने मंगलवार को पहले अपनी पत्नी हरजीत कौर को गोली मारी और फिर पिस्टल से खुद को गोली मार ली। एक-एक करके दो गोलियों की आवाज पूर्व सरपंच गुरसेवक सिंह बब्बू ने उस समय सुनी, जब वह घर से खेतों की ओर जा रहे थे।

    कमरे में लहूलुहान मिले पति-पत्नी

    बब्बू ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर वह वापस घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में पति-पत्नी दोनों लहू-लुहान पड़े थे। उनको मौके पर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सब डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी लखबीर सिंह संधू, थाना प्रभारी जसवंत सिंह, ड्यूटी अफसर एएसआइ मंगल सिंह पहुंचे व दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    यह भी पढ़ें - बच्चियों का जीवन रोशन करने वाली बीबी प्रकाश कौर को पद्मश्री, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया अलंकृत