विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी का निधन, 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Published: Sun, 07 Jul 2024 02:00 PM (IST)

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्‍ठ नेता मोहिंदर सिंह केपी (Mohinder Singh KP) की पत्नी सुमन केपी (Suman KP Died) का ...और पढ़ें

सुमन केपी का 68 साल की उम्र मे निधन
सुमन केपी का 68 साल की उम्र मे निधन

HighLights

  1. कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं सुमन केपी
  2. चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में चल रहा था उपचार

जागरण संवाददाता, जालंधर। वरिष्ठ अकाली नेता तथा लोकसभा चुनाव जालंधर से शिरोमणि अकाली दल की टिकट से चुनाव लड़ने वाले मोहिंदर सिंह केपी (Mohinder Singh KP) की पत्नी सुमन केपी (Suman KP Died) का हुआ निधन। वह 68 वर्ष की थी।

कैंसर से पीड़ित थी सुमन केपी

2012 में उन्होंने हल्का वेस्ट में कांग्रेस की टिकट से विधायक पद का चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा के भगत चुन्नी लाल ने जीत हासिल की थी। सुमन केपी पिछले कुछ समय से कैंसर की बिमारी से पीड़ित चल रही थी।

चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था उपचार

सुमन केपी का चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही पीजीआई से उन्हें जवाब दे दिया गया था। उनके अंतिम संस्कार की तिथि व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Punjab Vegetable Price: आम आदमी की थाली का बिगड़ा बजट, मौसम की मार से सब्जियों के दाम में उछाल; फल भी पहुंच से हुए बाहर