विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार वापस मांगने पर भड़का दामाद, जालंधर में साथियों संग ससुर पर चलाई गोली; हाथ को चीरती हुई आर-पार निकली

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:33 PM (IST)

जालंधर के थ्री स्टार पैराडाइज कालोनी में कार वापस मांगने के विवाद में दामाद ने साथियों संग मिलकर ससुर पर गोली चला दी, जो हाथ को चीरती हुई निकल गई।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार।

HighLights

  1. दामाद ने कार मांगने पर ससुर पर गोली चलाई।

  2. गोली ईश्वर सिंह के हाथ को आर-पार कर गई।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपियों की तलाश।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के थ्री स्टार पैराडाइज कालोनी में कार वापस मांगने को लेकर शुरू हुए विवाद में दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर ससुर पर गोली चला दी। गोली ईश्वर सिंह के हाथ को आर-पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल ईश्वर सिंह के बेटे गगनदीप सिंह ने बताया कि उनके जीजा के पास उनके एक दोस्त की कार थी। कार वापस लेने के लिए परिवार की ओर से उसे बुलाया गया था। इसी दौरान कार लौटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपित के साथ आए युवकों ने हथियार निकाल लिए। गगनदीप के अनुसार, आरोपियों ने दो फायर किए। इस दौरान उनके पिता बीच में आ गए और उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक गोली उनके पिता के हाथ में लगी और आर-पार हो गई।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में AAP ब्लॉक प्रधान ने भाई का किया कत्ल, जमीनी विवाद बना कारण; सिर और सीने में मारी गोली

बेटी को भी परेशान करता था आरोपी

परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से ही उनकी बेटी को परेशान करता आ रहा है और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि आरोपित नशे का आदी है और उसके पास अवैध हथियार भी रहते हैं। परिवार की ओर से पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन विवाद थमा नहीं।

यह भी पढ़ें- दिवाली की रात मोगा में पटाखे चलाने को लेकर हुआ विवाद, दो गुटों में चली गोली, एक युवक गंभीर घायल

पुलिस ने कार्रवाई की शुरू

घायल ईश्वर सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्वजनों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उधर, पुलिस घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटा रही है और आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। थाना आठ के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं और जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दीवाली की रात पटियाला में खूनी झड़प, बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर हमला; गंडासे से काटा हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।