अमृतसर में AAP ब्लॉक प्रधान ने भाई का किया कत्ल, जमीनी विवाद बना कारण; सिर और सीने में मारी गोली
अमृतसर के अटारी हलके में जमीन के विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान ने मामूली कहासुनी के बाद अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

aap ब्लॉक प्रधान किरनप्रीत सिंह कैमी। (फोइल फोटो)
HighLights
AAP ब्लॉक प्रधान पर भाई की हत्या का आरोप।
जमीन विवाद के कारण हुआ खूनी संघर्ष।
आरोपी किरनप्रीत कैमी घटना के बाद से फरार।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान किरनप्रीत सिंह कैमी पर अपने ही भाई की हत्या का आरोप है। आरोप है की किरण प्रीत सिंह ने मामूली विवाद में अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
मामला हलका अटारी में मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वड़ैच का है। घटना के बाद से आरोपी किरनप्रीत कैमी फरार है। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी तक इसमें सफलता हासिल नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- दीवाली की रात पटियाला में खूनी झड़प, बीच-बचाव करने गए व्यक्ति पर हमला; गंडासे से काटा हाथ
जमीनी विवाद बना कारण
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दिन दोनों भाइयों में इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा हाथापाई में बदल गया। जिसके बाद किरणप्रीत सिंह कैमी ने अपने छोटे भाई सिमरदीप सिंह के सिर और सीने में गोली मार दी।
यह भी पढ़ें- PCS परीक्षा विवाद गहराया, पटियाला में सर्विस कमीशन कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों का धरना शुरू, CBI जांच की मांग
अस्पताल में तोड़ा दम
गोली लगने के कारण सिमरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।