विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में बड़ा हादसा, धुंध में हाईवे पर टकराए 17 वाहन, मोटरसाइकिल सवार की मौत, देखें तस्वीरें

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Thu, 11 Feb 2021 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 01:26 PM (IST)

गोराया और फिल्लौर के बीच गांव खैहरा के पास सुबह-सुबह धुंध में बड़ा हादसा हो गया। यहां 17 वाहन टकराए ...और पढ़ें

जालंधर के गोराया और फिल्लौर के बीच हाईवे पर 17 वाहन टकरा गए हैं। (जागरण)
जालंधर के गोराया और फिल्लौर के बीच हाईवे पर 17 वाहन टकरा गए हैं। (जागरण)

फिल्लौर (जालंधर) जेएनएन। यहां गांव खैहरा के पास सुबह 10 बजे के आसपास धुंध में बड़ा हादसा हो गया। हाईवे पर 17 वाहन टकराए है। इनमें कार, मिनी ट्रक और ट्रक शामिल हैं। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। चार लोग जख्मी हुए हैं, उनकी हालत गंभीर है। दुर्घटना गोराया और फिल्लौर के बीच हुई है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाया जा रहा है। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसका शव सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया है। 

यह भी पढ़ें - जालंधर के 20,000 कुत्ताें की होगी नसबंदी व नलबंदी, निगरानी करेगी नई स्ट्रे एनिमल कंट्रोल कमेटी

जालंधर के गोराया-फिल्लौर हाईवे पर सुबह-सुबह बड़े हादसे के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस। 

थाना फिल्लौर के एएसआई राजकुमार ने बताया कि स्थानीय वेरका बार के पास एक टिप्पर आगे जा रहे दो टिप्परों से टकरा गया। इसके बाद एक टाटा ऐसे (छोटा हाथी) आगे जा रही कार से टकरा गया। फिर, कुल मिलाकर 17 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

सीएमसी लुधियाना के मेडिकल स्टूडेंट खुशविंदर राज ने बताया कि वह पेपर देने जा रहा था। रास्ते में उसकी कार से टाटा ऐस टकरा गया। इसी दौरान गांव खैहरा से फिल्लौर तक कई टेंपो ट्रैवलर, ट्रक व अन्य वाहन टकरा गए। कुछ डिवाइडर पर चढ़कर उसमें फंस गए। हादस में चार लोग घायल हुए हैं। धुंध की वजह से वह आगे खड़े वाहन देख नहीं पाया। उसके पीछे भी कई वाहनों ने अगर टक्कर मारी। दुर्घटना में कोई और चालक घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने क्रेन बुलाकर हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन

घटना के बाद फिल्लौर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल सवार के शव को फिल्लौर सिविल अस्पताल भिजवाया। बाद में क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ करवाया। 

जालंधर के खैहरा गांव के पास वीरवार सुबह धुंध ने बड़ा कहर ढाला। यहां हाईवे पर कार और टाटा-ऐस की टक्कर के बाद 17 वाहन एक-दूसरे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में किसी चालक की मौत नहीं हुई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।