Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानवता की सेवा को आगे आया रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट, इनरव्हील क्लब के सहयोग से जरूरतमंद लड़की की शादी का दिया सामान

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 12:22 PM (IST)

    जालंधर में रोटरी क्लब वेस्ट की ओर से जरूरतमंद लड़कियों की शादी के लिए सहयोग दिया जा रहा है। इस क्रम में क्लब ने जरूरतमंद परिवार की लड़की को शादी का स ...और पढ़ें

    Hero Image
    रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने जरूरतमंद लड़की के लिए शादी का सामान दिया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। मानवता की सेवा के लिए रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट आगे आया है। गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करने के साथ-साथ गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए भी सहयोग दिया जा रहा है। इस क्रम में क्लब की तरफ से इनरव्हील क्लब जालंधर वेस्ट के सहयोग से गरीब परिवार की लड़की को शादी का सामान भी भेंट किया गया। रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के पूर्व जिला गवर्नर डा. एसपीएस ग्रोवर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान उक्त प्रोजेक्ट हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर डा. ग्रोवर ने कहा कि क्लब रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ क्लब के प्रधान मनदीप जुनेजा ने भविष्य में होने वाले प्रोजेक्टों के बारे में विस्तार के साथ बताया। इस मौके पर उनके साथ क्लब के सचिव टीपीएस बजाज, दलजीत सिंह विरदी, इंजीनियर जोगिंदर सिंह, मोनिका सिंह, तेजिंदर कौर सेठी, मनीषा सिक्का, डा. एसके ग्रोवर, पीएस बिंद्रा, इंजीनियर कुलदीप सिंह व एएस जुनेजा सहित सदस्य मौजूद थे।

    यूथ वेलफेयर सोसायटी ने निकाली शोभायात्रा

    जालंधर। जालंधर में मां त्रिपुरमालिनी मेले को लेकर यूथ वेलफेयर सोसायटी की तरफ से शोभायात्र का आयोजन शुक्रवार को श्री बाला जी चौक शेखां बाजार से हुआ। जिसमें विधायक रमन अरोड़ा बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए। मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई पूजा के उपरांत संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने मां की महिमा का गुणगान किया। शोभायात्र चौक से शुरू होकर शेखां बाजार, माई हीरां गेट, टांडा रोड सहित विभिन्न इलाकों से होते हुए सिद्ध शक्तिपीठ में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर पार्षद शैरी चड्ढा, विपिन सभ्रवाल, पारुल पुजारी, मनी, समीर खन्ना, विजय कुमार, भोल्ला, मोहित सहित सदस्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-  गुरदासपुर में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, मुख्य आरोपित अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर