RSS Foundation Day : जालंधर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, बड़ी गिनती में शामिल हुए स्वयंसेवक
अमृतसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ के स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता शामिल हुए। संघ के वक्ताओं की ओर से आरएसएस के स्थापना दिवस और इसकी महत्ता के बारे में बताया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस को लेकर पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी गिनती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से जुड़े नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। पटेल चौक स्थित साईं दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्ले ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने देश रक्षा का संकल्प लिया।

स्वयं सेवकों ने पथ संचलन के तय रूट पर मार्च निकाला और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर शक्ति का प्रदर्शन किया। यह पथ संचलन शहर के विभिन्न रूट से निकला। पथ संचलन में जिला भाजपा के प्रधान सुशील शर्मा. पूर्व विधायक केडी भंडारी. जिला भाजपा के देहात इकाई के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी. जिला उपाध्यक्ष प्रदीप खुल्लर. सीनियर नेता राजीव पांजा. किशन लाल शर्मा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
अमृतसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन के बाद मार्च निकाला
अमृतसर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमृतसर महानगर द्वारा विजयदशमी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर माल रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता शामिल हुए और मार्च निकाला गया।

ध्वज प्रणाम के दौरान सुबह की प्रार्थना की गई और शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद संघ के वक्ताओं की ओर से आरएसएस के स्थापना दिवस और इसकी महत्ता के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना की गई थी पूरे साल के दौरान से उत्सव का आयोजन किया जाता है जिनमें विजयदशमी भी एक मुख्य उत्सव है। इसके अलावा उन्होंने खुद को देश के लिए समर्पण करने की भावना अपने अंदर जगाने की बात कही।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।