Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rail Roko Andolan: पंजाब में आंदोलन से रेल सेवाएं बुरी तरह बाधित, यात्री हुए बुरी तरह परेशान; देखें Photos

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 01:08 PM (IST)

    Rail Roko Andolan पंजाब में सभी फसलों पर एमएसपी गारंटी कानून सहित अन्य किसानी मांगों को लेकर आज यानी बुधवार को किसान संगठन 12 बजे से तीन बजे तक ट्रेन ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाब में आज तीन घंटे तक ट्रेन रोकेंगे किसान।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। एमएसपी सहित कई मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के रेल रोको आंदोलन से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदेश में बुधवार को रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। 

    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर राज्य में 100 से अधिक स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसके कारण रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।

    किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेरर ने दावा किया कि तीन घंटे के "रेल रोको" आह्वान को राज्य में अच्छी प्रतिक्रिया मिली। विरोध प्रदर्शन का असर मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, तरनतारन, बटाला, कादियां, फिल्लौर, टांडा, दसूहा, होशियारपुर, लुधियाना और सुनाम शहरों में ज्यादा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कूच को सुरक्षा बलों द्वारा रोक दिए जाने के बाद 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। 

    रेल रोको आंदोलन की पंजाब से आईं तस्वीरें

    फरीदकोट के रेलवे स्टेशन पर रेल के पटरियों पर धरना देकर बैठे किसान।

    बठिंडा के रेलवे स्टेशन पर धरना लगाकर प्रदर्शन करते हुए किसान।

    फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने ट्रैक जाम किया है। ट्रैक जाम होने की सूचना के चलते यात्री स्टेशन पर नहीं पहुंचे, जिससे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- शंभू बॉर्डर पर सल्फास निगलने वाले रणजोध सिंह की मौत, किसान नेता बोले- सरकार की नीतियों से आहत होकर उठाया ऐसा कदम

    रेलवे स्टेशन बरनाला पर भारतीय किसान यूनियन सिदूपुर व भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने पहुंच कर रेलवे ट्रेक पर धरना लगाया है। दोपहर 12 से तीन बजे तक इस लाइन पर कोई यात्री रेल नही आती है।

    फिरोजपुर के मल्लावाला रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए किसान।

    सरहिंद रेलवे स्टेशन के लोडिंग यार्ड पर किसानों ने हापा एक्सप्रेस रोकी।

    पठानकोट के कैंट स्टेशन पर भी भारतीय किसान यूनियन सिरसा गुट के प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। किसानों के ट्रैक जाम करने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। किसानों के ट्रैक पर बैठने से पौने एक बजे तक कटड़ा से डॉक्टर आंबेडकर नगर जाने वाली मालवा , कटड़ा से मुंबई जाने वाली स्वराज, जालंधर से पठानकोट जाने वाली डीएम को रोक दिया गया है।

    शंभू रेलवे स्टेशन पर बड़ी तादाद में पहुंचकर महिलाओं ने भी किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लिया। किसान महिलाओं का कहना है कि जब तक मोदी सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं है और हम अपने किसान भाईयो के साथ बिल्कुल डट कर खड़ी हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी का अनशन 23वें दिन में पहुच गया है और मोदी सरकार किसानों से बात करना ही सही नहीं समझती।

    मुक्तसर के मलोट में रेलवे ट्रैक पर विरोध जतातीं महिला किसान।