Balwinder Safri Death: 'बीट स्टार' के रूप में प्रसिद्ध पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का निधन, इंग्लैंड में ली अंतिम सांस
पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का इंग्लैंड में निधन होने से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। उन्हें 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। उनकी एक और सर्जरी होनी थी लेकिन उससे पहले ही तबीयत बिगड़ गई।

हरनेक सिंह जैनपुरी, कपूरथला। कच्चे घड़े पर सवार होकर महिवाल से मिलने जा रही सोहनी की बेसब्री को बयां करने वाले पंजाबी गीत मैनू पार लंघा दे वे घडिया मिंनता तेरिया करदी गाकर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायक बलविंदर सफरी के निधन से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है। उन्होंनेसफरी ब्यायेज ग्रप बना कर इंग्लैंड में पंजाबी म्यूजिक की बुनियाद रखी थी। बलविंदर सफऱी लंबे समय से कोमा में चल रहे थे, जिन्होंने बुधवार तड़के अंतिम सास ली। उनके निधन से पंजाबी संगीत जगत को गंहरा सदमा लगा है।
जिले केगांव बलेरखानपुर के मूल निवासी बलविंदर सफरी को अप्रैल 2022 में ब्रिटेन के वाल्वरहैम्प्टन के न्यू क्रास अस्पताल में दिल की तकलीफ के कारण दाखिल करवाया गया था। तीन बार बाईपास सर्जरी होके बाद ब्रेन डैमेज का सामना कर रहे सफरी कोमा में चला गए थे। बलविंदर सफरी के करीबी रिशतेदार एवं पंजाबी शायर व लेखक गुरदीप गिल ने बताया कि अस्पताल में 86 दिन के लंबे उपचार के बाद सफरी को छुट्टी दे दी गई थी। वह ठीक होने की राह पर थे लेकिन 26 जुलाई की रात उनकी मौत हो गई।
भंगड़ा स्टार के रूप में भी पहचानते थे लोग
बलविंदर सफरी को लोग भंगड़ा स्टार के नाम से भी जानते थे। उन्होंने 1990 में इग्लैंड में जाकर सफारी ब्यायेज ग्रुप बनाया और पंजाबी के अनेक बेहतरीन गीत गाए, जो आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। उन्होंने राहे राहे जाण वालीए, अंबरा तो आई हुई रूह, पा लउ भंगडा करो चित राजी एवं मैनू पार लंघे दे वे घडिया मिनता तेरिया करदी जैसे अनिगणत गाने गाकर बेशुमार मकबूलीयत हासिल की थी।
गुरदीप गिल ने बतायाकि 63 वर्षीय बलविंदर सफरी को बीट स्टार के नाम से भी जाना जाता था। उनका अंतिम गीत धमालां पिछले साल रिलीज हुआ था, जिसे सभी का बेहद प्यार मिल रहा है। प्रसिद्ध कलाकार एवं दूरदर्शन के कोरियोग्राफर बलविंदर बिक्की ने सफरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहाकि बलविंदर सफरी अपने गीतों के जरिए हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।