Punjab Weather: पंजाब के 12 जिलों में आज धुंध का यलो अलर्ट, तीन शहरों में हवा हुई खराब, AQI हुआ 200 पार
पंजाब में आज 12 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच राज्य के अधिकतर शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है। वीरवार AQI 200 पार दर्ज किया गया।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
पंजाब के 12 जिलों में घनी धुंध का येलो अलर्ट।
तीन शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 पार।
सड़क पर चलने वालों को सतर्क रहने की हिदायत।
डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब में एक तरफ तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। लेकिन, धुंध का अब असर राज्य में दिखने लगा है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार आज, शुक्रवार, राज्य के 12 जिलों में धुंध का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसा ही मौसम शनिवार भी बना रहेगा।
वहीं दूसरी तरफ, केंद्रीय प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से वीरवार के जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब की आबो-हवा बिगढ़ती जा रही है। राज्य के तीन शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 पार बना हुआ है, जबकि चार प्रमुख शहरों में AQI 100 से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। एक मात्र रूपनगर जिला सामान्य स्थिति में है।
यह भी पढ़ें- गुरु साहिबान के चित्रों से पहचान बनाने वाले सरदार सोभा सिंह को केंद्र का सम्मान, जारी किया 125 रुपये का सिक्का
धुंध को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार आज और कल धुंध का असर देखने को मिलेगा।
27 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
28 नवंबर: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। सड़क व हाईवे पर चलने वालों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के फिलहाल रविवार के बाद हालात सामान्य दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Punjab Mandi Bhav: मंडी में आटा-दाल के भाव तय, सर्राफा बाजार की लौटी चमक, सोना ₹1200 और चांदी ₹4000 चढ़ी
जानें किन शहरों में प्रदूषण ने किया बेहाल
राज्य में प्रदूषण का स्तर लगातार बना हुआ है। बीते दिन के मुकाबले हल्का सुधार हुआ है। खन्ना में AQI 300 पार पहुंच गया था, जो अब 300 से नीचे पहुंचा है। जानें किस शहर में कितना AQI दर्ज-
| शहर | एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) |
| अमृतसर | 173 |
| बठिंडा | 241 |
| जालंधर | 221 |
| खन्ना | 192 |
| लुधियाना | 197 |
| मंडी गोबिंदगढ़ | 256 |
| पटियाला | 142 |
| रूपनगर | 51 |
तापमान में हल्की गिरावट दर्ज
मौसम केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से वीरवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि राज्य में तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया, जबकि फरीदकोट में 27.5 डिग्री, रोपड़ में 27.4 डिग्री, पटियाला में 26.4 डिग्री, संगरूर में 26.2 डिग्री रहा।
लुधियाना में तापमान 25.7 डिग्री, मोहाली में 25.1 डिग्री और अमृतसर में 24.9 डिग्री अधिकतम दर्ज किया गया। वहीं पठानकोट में तापमान सबसे कम 19.9 डिग्री दर्ज किया गया, यहां 24 घंटों के भीतर 5.5 डिग्री की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।