Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Weather: शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड, शिमला से भी अधिक ठंडे फरीदकोट व अमृतसर; रविवार को हो सकती है बारिश

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 09:34 AM (IST)

    पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वीरवार को अधिकांश जिलों में घनी धुंध रही। फरीदकोट और अमृतसर हिमाचल की राजधानी शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.5 और अमृतसर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी ठंड रहने का अनुमान जताया है। रविवार को कई इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

    Hero Image
    Punjab Weather: शीतलहर की चपेट में पंजाब, कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल।

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार को अधिकतर जिलों में घनी धुंध रही। फरीदकोट व अमृतसर हिमाचल की राजधानी शिमला से भी ठंडे रहे। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 5.5 और अमृतसर में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शिमला का तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं बठिंडा का न्यूनतम तापमान 6.0, पटियाला का 8.2, लुधियाना का 8.4 व फिरोजपुर का 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरने से दिन में भी ठंड रही। लोग अलाव सेंकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी ठंड रहेगी। रविवार को हल्की वर्षा हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ठंड गेहूं के लिए फायदेमंद है। कोहरे के कारण आलू की फसल को नुकसान हो सकता है।

    शीतलहर ने संगरूरवासियों को सुन्न कर दिया

    उधर संगरूर में नववर्ष की शुरुआत से ही सर्दी तेज हो गई है। शीतलहर ने संगरूरवासियों को सुन्न कर दिया है। संगरूर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। बढ़ती सर्दी से जनजीवन भी अस्तव्यस्त होने लगा है। वीरवार को सुबह की शुरुआत घनी धुंध से हुई।

    दिन भर आसमान में बादल छाए रहे व दोपहर को कुछ समय ही सूरज दिखाई दिया। पिछले करीब दस दिनों से सुबह शाम के समय पड़ रही ठंड से जहां फसलें प्रभावित हो रही हैं, वहीं छोटे बच्चों खासकर बुजुर्गों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। संगरूर में वीरवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक रहा।

    खेतों में छा गईं धुंध

    रात के समय तापमान इससे भी नीचे गिर रहा है। अगले तीन दिन इसी प्रकार का मौसम रहेगा। कई दिन घना कोहरा व तापमान में गिरावट रहेगी। पिछले समय हुई तेज वर्षा से ठिठुरन और भी बढ़ गई है। खेतों में धुंध छा रही है। बता दें कि सूखी सर्दी व शीत लहर से जानवर पक्षियों से लेकर प्रत्येक फसल पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

    मौसम विभाग के मुताबिक आगे चलकर भी हल्की बूंदाबांदी व घनी धुंध की संभावना है। धुंध व बादल छाये रह सकते हैं। लोग आग सेंककर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों बच्चों में कोल्ड कफ, खांसी, बुखार, जुकाम की समस्या आ रही है। मेडिकल स्टोर व अस्पताल में मरीजों का तांता लगा रहता है। 

    यह भी पढ़ें- Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर से निलंबित चल रहे DSP गुरशेर सिंह बर्खास्त