Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Cabinet: पिता थे मजदूर और बेटे ने संभाला मंत्री पद, अनोखी है पंजाब के नए मंत्री लालचंद कटारुचक की कहानी

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sun, 20 Mar 2022 09:44 AM (IST)

    Punjab Cabinet पंजाब के भगवंत मान कैबिनेट में शामिल किए जा रहे लालचंद कटारुचक साधारण परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं। उनके पिता मजदूर थे और सेवा की बदौलत इस मुकाम तक पहुंंचे हैं। वह अपने गांव के दो बार सरपंच रहे और अब मंत्री बनेंगे।

    Hero Image
    पंजाब के नए मंत्री लालचंद कटारुचक शपथ ग्रहण करते हुए । (पंजाब डीपीआर)

    जागरण संवाददाता, पठानकोट। Punjab Cabinet: पंजाब कैबिनेट में शामिल किए गए 10 मंत्रियों में लालचंद कटारुचक भी शामिल हैं। उनकी कहानी बेहद अनोखी और संघर्ष भरी है। वह बेहद साधारण परिवार से ताल्‍लुक रखते हैं और उनके पिता कभी मजदूर थे। लालचंद कटारुचक ने सरपंच से मंत्री पद तक का सियासी सफर तय किया है। उनका सियासी सफर संघर्ष से भरा रहा है और उनकी कर्मठता के लोग कायल हैं। यही कारण है कि उनकी पत्‍नी भी तीन बार से सरपंच चुनी जा रही हैं।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह पठानकोट जिले की भोआ (सुरक्षित) सीट से पहली बार विधायक बने हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक लाल चंद कटारुचक को भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी है। लोगों का कहना है कि लालचंद के एक साधारण परिवार से संबंध रखने के बावजूद सियासत में कामयाबी एक मिसाल है। लालचंद कतारुचक के पिता लभू राम एक मजदूर थे।

    लालचंद कटारुचक का जन्म 1970 में हुआ। वह मैट्रिक पास हैं और दो बार अपने गांव के सरपंच भी रहे। अब उनकी पत्‍नी उर्मिला देवी गांव की सरपंच है। वह भी लगातार तीन बार जीती हैं। लालचंद इससे पहले  2012 और 2017 में आरएमपी ओआई (रेवोलेशनरी मार्किस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) की तरफ से पंजाब विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार वह तीसरे नंबर पर रहे।

    यह भी पढ़ें: बादल के दामाद कैरों काे हराने का लालजीत सिंह भुल्‍लर को मिला ईनाम, भगवंत कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

    उनके दो बेटे है। जिनका नाम रोबिन सिंह और रूही है। लालचंद कटारुचक पिछले साल आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। पार्टी ने जल्‍द ही उनकी सेवाओं और सक्रियता को देखते हुए उन्हें  आप की अनुसूचित जाति प्रकोष्‍ठ का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया था। इस बार हुए विधानसभा चुनाव में लालचंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता व वर्तमान विधायक जोगिंंदर पाल को 1204 मतों से हराया।

    यह भी पढ़ें: Punjab cabinet Oath Ceremony 2022 : पंजाब के भगवंत मान मंत्रिमंडल में 10 मंत्री शामिल, बैंस सबसे युवा व धालीवाल सबसे बुजुर्ग मंत्री

    जिले की तीन सीटों में से भोआ सबसे हॉट सीट रही। पहले नौ राउंड तक लाल चंद काफी पीछे चल रहे थे। लेकिन, इसके बाद वह लगातार आगे रहे। लालचंद को 50349 वोट मिले जो कुल वोटिंग का 36.5 प्रतिशत है। जोगिंदर पाल को 49135 वोट मिले जो 35.7  प्रतिशत है। आम आदमी पार्टी ने उनकी सेवाओं को देखते हुए मंत्री बनाने का फैसला किया । 

    comedy show banner
    comedy show banner