Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बादल के दामाद कैरोंं काे हराने का लालजीत सिंह भुल्‍लर को मिला ईनाम, भगवंत कैबिनेट में बनेंगे मंत्री

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Sat, 19 Mar 2022 09:57 AM (IST)

    New Punjab Ministers पंजाब के होनेवाले नए मंत्री लालजीत सिंह भुल्‍लर को दिग्‍गज नेता आदेश प्रताप कैरों को हराने का ईनाम मिला है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। आदेश प्रताप कैरों पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं।

    Hero Image
    परिवार के सदस्‍यों के साथ लालजीत सिंह भुल्‍लर। (जागरण)

    तरनतारन, [धर्मवीर सिंह मल्हार]। New Punjab Cabinet: पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में आज जिन 10 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा उनमें लालजीत सिंह भुल्‍लर का नाम भी शामिल हैं। भुल्‍लर को पंंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के दामाद आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराने का ईनाम मिला है। वह पट्टी सीट से जीतकर मंत्री बनने वाले दूसरे मंत्री होंगे। पहले कैरों मंत्री थे।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन बार मंत्री रहे आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराया, प्रकाश सिंह बादल के दामाद हैं कैरों 

    आदेश प्रताप सिंह कैरों पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के पोते हैं। कैरों को 1997 में शिअद में शामिलहोने के बाद पट्टी सीट से टिकट दे दिया गया था। चुनाव जीतते ही पंजाब की बादल सरकार में उनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया था और वह तीन बार मंत्री रहे। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) में आदेश प्रताप सिंह कैरों को हराकर पंजाब विधान सभा पहुंचे आम आदमी पार्टी के विधायक बने लालजीत सिंह भुल्लर को भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाने की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में खुशियां छा गईं। 

    लालजीत सिंह भुल्‍लर। (फाइल फोटो) 

    50 वर्षीय लालजीत सिंह भुल्लर पट्टी में कमीशन एजेंट थे और आदेश प्रताप सिंह कैरो के करीबी दोस्त थे। कहते हैं कि राजनीति में होने वाले उथल पुथल दौरान कब तकदीर बदल जाए कहा नहीं जा सकता और ऐसा ही लालजीत के साथ हुआ।

    लालजीत को आम आदमी पार्टी के कन्‍वीनर व दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री बनाने का फैसला किया है। इस बाबत लालजीत सिंह भुल्लर अभी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं, लेकिन यह दोबारा इतिहास रचा जाएगा कि पट्टी से पहली बार विधायक का चुनाव लड़कर जीतने वाले को मंत्री पद मिलेगा। बता दें कि 1997 में पहली बार 2007 में दूसरी बार और 2012 में तीसरी बार बादल की सरकार में आदेश प्रताप सिंह कैरो कैबिनेट मंत्री रहे थे।

    लालजीत सिंह भुल्‍लर को मंत्री बनाने की घोषणा के बाद खुश उनके परिवार के सदस्‍य।  (जागरण)

    लालजीत सिंह भुल्लर ने 1999 में बारहवीं पास की थी और पट्टी में ही कमीशन एजेंट का काम करते थे वह कमीशन एजेंट यूनियन पट्टी के सात साल अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके पिता सुखदेव सिंह लैंड मार्गेज बेंक से रिटायर्ड है। लालजीत की दो बहनें इंग्लैंड में रहती है। लालजीत की पत्‍नी सुरिंदरपाल कौर गृहणी है जबकि एक बेटा और एक बेटी हैं।

    कोविड के दौरान भुल्लर ने इलाके के जरूरतमंद परिवारों की दिल खोलकर मदद की और इसी दौरान ही करीब दो साल पहले आम आदमी पार्टी से जुडे़ थे। हालाकि पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो के करीबी रहे, लेकिन बाद में मनमुटाव के चलते शिअद से दूर हो गए थे। पट्टी नगर परिषद के चुनाव मौके भुल्लर की कड़ी मेहनत कारण पट्टी शहर से आम आदमी पार्टी के दो पार्षद चुनाव जीते थे। इसके बाद भुल्लर को आम आदमी पार्टी यूथ विंग का तरनतारन जिले का अध्यक्ष और बाद में पट्टी हल्के का इंचार्ज बना दिया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner