Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Election 2022: जालंधर में भाजपा ने रिपीट किए चेहरे; कालिया, भंडारी और भगत को फिर टिकट, देखें कहां किससे मुकाबला

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jan 2022 05:51 PM (IST)

    Punjab Assembly Election 2022 जालंधर में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही दाव खेला है। जालंधर केंद्रीय से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत और जालंधर नार्थ पूर्व विधायक केडी भंडारी को टिकट मिली है।

    Hero Image
    भाजपा ने जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, मोहिंदर भगत और पूर्व विधायक केडी भंडारी पर फिर भरोसा जताया है।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। टिकटों के घोषणा में पिछड़ी भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी कर दी। इसमें 34 सीटों पर नाम तय कर दिए गए हैं। जालंधर शहर की चार में से तीन सीटों पर पुराने चेहरे ही उतारे गए हैं। जालंधर कैंट की सीट पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। जालंधर सेंट्रल से मनोरंजन कालिया पर फिर से भरोसा किया गया है। जालंधर उत्तर से पूर्व विधायक केडी भंडारी और जालंधर पश्चिम से मोहिंदर भगत की टिकट फाइनल की गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां किससे होगा मुकाबला

    जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र

    जालंधर सेंट्रल से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया सबसे बड़े दावेदार थे और उनके मुकाबले में कोई बड़ा चेहरा नहीं था। उनकी टक्कर कांग्रेस के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक राजिंदर बेरी, आम आदमी के प्रत्याशी रमन अरोड़ा, अकाली दल प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल से मुकाबला होगा। 

    जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र

    भाजपा में जालंधर वेस्ट में भी मोहिंदर भगत के मुकाबले कोई बड़ा चेहरा नहीं था। कांग्रेस ने इस हलके से मौजूदा विधायक सुशील रिंकू को ही मैदान में उतारा है। यहां आप ने पहले भाजपा में रहे शीतल अंगुराल को टिकट दी है। यहां से अभी अकाली दल-बसपा गठबंधन ने प्रत्याशी नहीं उतारा है।  

    जालंधर उत्तर विधानसभा क्षेत्र

    केवल जालंधर नार्थ से केडी भंडारी को पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर से चुनौती मिल रही थी। उन्हें पार्टी ने नजरअंदाज कर दिया है। नार्थ से कांग्रेस प्रत्याशी निवर्तमान विधायक अवतार सिंह जूनियर उर्फ बावा हैनरी हैं। आप ने यहां से कभी पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के करीबी रहे दिनेश ढल्ल काली को मैदान में उतारा है। वहीं अकाली दल -बसपा ने यहां से कुलदीप सिंह लुभाना को टिकट दी है। 

    जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र

    जालंधर कैंट सीट पर अकाली दल से भाजपा में आए पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, अमिता तनेजा, अमरजीत सिंह अमरी, दीवान अमित अरोड़ा प्रमुख दावेदार हैं। पिछले 3 दिनों से भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची इसी कारण से रुकी हुई थी कि चुनाव में पुराने चेहरे उतारे जाएं या नए चेहरों को टिकट दी जाए। यहां कांग्रेस की ओर से शिक्षा एवं खेल मंत्री परगट सिंह तीसरी बार मैदान में हैं। आप ने ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी को मैदान में उतारा है। अकाली दल ने जगबीर सिंह बराड़ पर भरोसा जताया है।  

    यह भी पढ़ें - Punjab Election 2022: शिअद (संयुक्त) की टिकट पर आठवीं बार मैदान में सरवण सिंह फिल्लौर, चौ. जगजीत को करतारपुर जाकर हराया था

    comedy show banner