Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवाली के बाद पहली बार 100 से नीचे रहा AQI, आने वाले दिनों में गिरेगा तापमान; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 09:11 AM (IST)

    पंजाब में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखने को मिला है। दीपावली के बाद पहली बार एक्यूआई 9 घंटे तक 100 से नीचे रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर प्रदूष ...और पढ़ें

    Hero Image
    पंजाब में कम हुआ प्रदूषण (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। दीपावली के बाद पहली बार शुक्रवार को एक्यूआई (AQI in Punjab) में कुछ ज्यादा सुधार देखने को मिला। जिसमें सर्वाधिक एक्यूआई 231 रिकॉर्ड किया गया, मगर दिनभर के नौ घंटे में एक्यूआई 100 से नीचे रहा। जिसके चलते ही न्यूनतम एक्यूआई 76 तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि दस घंटों में एक्यूआई 100 से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगर प्रदूषण में कंट्रोल आ गया तो आने वाले दिनों में तापमान के घटने के साथ ही एक्यूआई में भी भारी सुधार देखने को मिला। दूसरी तरफ तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो आने वाले दिनों में धुंध पड़ने की संभावनाएं हैं। जिस वजह से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    चंडीगढ़ में कम हुआ प्रदूषण

    पराली जलने के कारण पंजाब करीब डेढ़ महीने से प्रदूषण की चपेट में है। बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है। अमृतसर और लुधियाना  में एक्यूआई एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया, वहीं चंडीगढ़ में इसमें थोड़ी कमी देखने को मिली।

    कई जिलों में जारी था धुंध का येलो अलर्ट

    पंजाब में कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया था। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग प्रमुख डा. पीके किंगरा ने कहा था कि 29 नवंबर तक धुंध का येलो अलर्ट है। फिर मौसम साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: हिमाचल में आज से बर्फबारी की संभावना, केलंग में माइनस में पहुंचा पारा; आगे कैसा रहेगा मौसम

    हिमाचल प्रदेश में बारिश बर्फबारी की संभावना

    वहीं अगर बात करें पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की तो आज यानी शनिवार को वहां बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने चंबा, लाहुल-स्पीति और कुल्लू की चोटियों पर हिमपात और वर्षा की उम्मीद जताई है।

    प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के सेऊबाग में 5.6 डिग्री सेल्सियस की, जबकि नाहन में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। प्रदेश में वर्षा न होने के कारण रबी की फसलों की बुआई नहीं हो सकी है। इसके कारण किसान चिंतित हैं।

    यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, मुंडका में आज AQI 604 दर्ज; देखें NCR का हाल