Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Pollution: दिल्ली की हवा जहरीली, मुंडका में आज AQI 604 दर्ज; देखें NCR का हाल

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 07:53 AM (IST)

    Delhi NCR Air Pollution दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। मुंडका में AQI 604 दर्ज किया गया जो सबसे अधिक है। नोएडा के सेक्टर 125 में AQI 184 दर्ज हुआ। लगातार छठे दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही। तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 331 दर्ज किया गया।

    Hero Image
    लाल किले के पास से एक आदमी साइकिल से अपने गंतव्य की ओर जाता हुआ। फोटो रॉयटर्स

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में आज यानी शनिवार को भी एक्यूआई गंभीर श्रेणी (Delhi AQI) में दर्ज किया गया। एक्यूआईसीएन (AQICN) साइट के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े सात बजे दिल्ली के आनंद विहार में 521 AQI  और मुंडका में 604 एक्यूआई सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं नोएडा के सेक्टर 125 में एक्यूआई 184 दर्ज हुआ। ऐसे ही जानें कुछ और शहरों का हाल। दिल्ली की हवा जहरीली होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को लगातार छठे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही।

    शुक्रवार की सुबह सीजन की सबसे ठंडी

    जबकि सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही और तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की सुबह का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज हुआ। जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है।

    सीजन की दूसरी सबसे ठंडी सुबह एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दर्ज हुई थी, जब तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि 21 नवंबर को 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरी सबसे ठंडी सुबह रही थी। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 331 दर्ज किया गया।

    आइए आपको बताते हैं कि आज दिल्ली-एनसीआर में कहां कितना एक्यूआई दर्ज किया गया है।

    स्थान  एक्यूआई
    मुंडका 604
    आनंद विहार 521
    वजीरपुर  348
    अशोक विहार 315
    सिविल साइंस 167
    आईटीआई जहांगीरपुरी 386
    पूसा 236
    शाहदरा 350
    सोनिया विहार 302
    आरके पुरम 298
    सेक्टर 125 नोएडा 184
    सेक्टर 116 नोएडा 253
    संजय नगर, गाजियाबाद 153

    एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 325 रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें छह अंकों का इजाफा हुआ है। स्विस एप आइक्यू एयर पर यह 256 रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को 37 निगरानी स्टेशनों में से दो पर वायु गुणवत्ता 400 से ऊपर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई।

    बवाना का एक्यूआई 416 और मुंडका का 402 रिकॉर्ड हुआ। पिछले तीन दिनों में कोई भी स्टेशन 'गंभीर' श्रेणी में नहीं था। सीपीसीबी के समीर एप के अनुसार, शेष स्टेशनों में से 26 ने 'बहुत खराब' और नौ ने 'खराब' एक्यूआई दर्ज हुआ।

    यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं; लगातार छठे दिन AQI 'बहुत खराब', तापमान में भी गिरावट