विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटियाला में CM Captain Amrinder Singh का आवास घेरने जा रहे बेरोजगार शिक्षकों पर लाठीचार्ज

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 15 Jun 2021 02:42 PM (IST)

पटियाला में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने जा रहे ईटीटी/टीईटी पास अध्यापक यूनियन के सदस्यों पर पुलिस ने ...और पढ़ें

पटियाला में मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकती हुई पंजाब पुलिस।
पटियाला में मुख्यमंत्री आवास घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकती हुई पंजाब पुलिस।

पटियाला, जेएनएन। पटियाला में रोजगार की मांग को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने जा रहे ईटीटी/टीईटी पास अध्यापक यूनियन के सदस्यों पर मौके पर तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। बेरोजगार अध्यापक रोजगार की मांग को लेकर पिछले लगभग 85 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की घोषणा की थी।

उनके प्रदर्शन को देखेत हुए पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले वाईपीएस चौक में पुलिस ने बेरोजगारों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करते हुए हैं। जब शिक्षकों ने यहां की बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ना चाहा तो पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया।मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। बता दें कि बेरोजगार पिछले करीब 85 दिन से रोजगार की मांग कर रहे हैं। उनका एक साथी टावर पर चढ़कर भी प्रदर्शन कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Punjab Drug Racket : पटियाला सेंट्रल जेल में बंदियों व गैंगस्टर्स को नशा पहुंचाने वाला ASI गिरफ्तार