विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विदेशी टूल बनकर अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी', जालंधर संकल्प यात्रा में पहुंचे नितिन नवीन विपक्ष पर बरसे

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:39 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेककर समरसता संकल्प यात्रा को रवाना ...और पढ़ें

जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों, तरुण चुग, मनप्रीत बादल व अन्य।

जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों, तरुण चुग, मनप्रीत बादल व अन्य।

HighLights

  1. नितिन नवीन ने जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा शुरू की।

  2. पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान को केवल स्टंट बताया।

  3. राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज, बुधवार, पंजाब के जालंधर दौरे पर पहुंचे। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया और इसके पश्चात पार्टी की समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का नशा विरोधी अभियान केवल एक राजनीतिक स्टंट और छलावा बनकर रह गया है। राज्य सरकार कभी भी इस गंभीर समस्या को जड़ से खत्म नहीं करना चाहती, क्योंकि ऐसा करने से उनकी राजनीति समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- सत्कार एक्ट विवाद: पंजाब सरकार से जवाब न मिलने पर श्री अकाल तख्त साहिब की कमेटी ने बनाई दूरी

भाजपा नशे की समस्या को करेगी समाप्त

उन्होंने दावा किया कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही नशे की इस समस्या को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार न मिलने के कारण वे विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं और किसानों को राहत देने के नाम पर केवल ठगा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस की पहली सूची के लिए दिसंबर तक करना होगा इंतजार, 30-40 नामों पर मंथन जारी

राहुल देश की छवि को पहुंचा रहे नुकसान

नेता विपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए नितिन नवीन ने कहा कि विरोधी दल के शीर्ष नेता विदेशों में घूम-घूमकर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वे देश की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि दुनिया की तमाम बड़ी आर्थिक संस्थाएं भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की सराहना कर रही हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा करती है और ऐसी किसी भी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। जालंधर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के दौरान समरसता यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

वाराणसी तक जाएगी संकलप यात्रा

गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

जिलेवार इस तरह बढ़ेगी यात्रा

राजनीतिक गणित भी चर्चा में यात्रा का मार्ग धार्मिक है, लेकिन इसके राजनीतिक संदेश की भी चर्चा है। पंजाब में यात्रा जिन 14 जिलों से गुजरेगी, उनमें 61 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें कई ऐसी सीटें हैं, जहां भाजपा पहले अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती रही है और लोकसभा चुनाव के दौरान भी मजबूत रही है।

पंजाब में कुल 34 आरक्षित सीटें हैं। यात्रा का बड़ा हिस्सा यहीं से गुजरेगा। दोआबा क्षेत्र का महत्व इसलिए भी है कि यहां दलित मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है और भाजपा इस समय रविदासिया समाज पर केंद्रित है।

भाजपा और शिअद के बीच 47-70 सीटों को लेकर सहमति बनने की चर्चा भी है। इस फार्मूले के तहत भाजपा के 47 और अकाली दल के 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।

अन्य राज्यों के 46 शहरों तक पहुंचेगी भाजपा की यात्रा यात्रा पंजाब में पांच दिन रहेगी और इस दौरान 14 जिलों में करीब 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी। जालंधर से रवाना होकर यह होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रूपनगर और मोहाली से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों तक पहुंचेगी। भाजपा का दावा है कि यात्रा के जरिए गुरु रविदास जी का समानता, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दो करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


यह भी पढ़ें- 'ED के मामलों का दबाव...', कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी पर क्या बोले चरणजीत चन्नी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।