विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में निहंग के वेश में आए लुटेरों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे का हाथ काट नकदी लूटी, CCTV में कैद

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 18 May 2021 12:20 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 03:45 PM (IST)

पंजाब के अमृतसर स्थित गांव नंगली में रिकवरी के लिए गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर निहंग के वेश में ...और पढ़ें

पीड़ित युवक व सीसीटीवी में कैद लुटेरे।
पीड़ित युवक व सीसीटीवी में कैद लुटेरे।

जेएनएन, अमृतसर। अमृतसर के कंबो थाने के अधीन पड़ते नंगली गांव में निहंग के वेश में आए बाइक पर सवार दो युवकों ने फाइनेंस कंपनी के कारिंदे का हाथ काटकर उससे 15 सौ रुपये लूट लिए। रास्ते से जा रहे लोगों ने जब घायल को देखा तो उन्होंने किसी तरह उसे अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में आरोपित कैद हो गए।

उधर, कंबो थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पश्चिम बंगाल के चूंगी करवा निवासी आनंद विश्वास अमृतसर की आकाश एवेन्यू में रह रहा है। लगभग दो साल से वह एक फाइनेंस कंपनी में पैसों की उगाही का  काम करता है। वह रोजाना बाइक पर सवार होकर मजीठा और अमृतसर के साथ जुड़े गांवों में जाकर पैसे एकत्र करता और शाम को पैसे मालिक को सौंप देता था।

यह भी पढ़ें: पंजाब में मंत्री चन्नी के खिलाफ MeToo का मामला गरमाया, महिला IAS अफसर ने लगाया था आरोप

मंगलवार को भी आरोपित बाइक पर सवार होकर नंगली गांव पहुंचा था। उसने दो जगहों से 1500 रुपये एकत्र किए थे। जैसे ही वह नंगली गांव  से बाहर निकला तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। बाइक के पीछे सवार युवक निहंग के वेश में था। मौका पाते ही आरोपितों ने उसे घेर लिया और बाइक की हैंडल पर टंगा बैग लूटने का प्रयास करने लगे। जब उसने बैग देने का विरोध किया तो निहंग के वेश वाले युवक ने अपनी कृपाण से उसका हाथ कलाई से अलग कर दिया। इसके बाद बैग छीन कर बाइक सवार फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में मां के गर्भ तक पहुंचा Coronavirus, छह गर्भस्थ शिशुओं की मौत

आरोपितों की फुटेज वायरल

शाम तक बाइक पर सवार दोनों आरोपितों की फुटेज शहर के वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल हो चुकी थी। एसपी अमनदीप कौर ने दावा किया है कि रात तक आरोपितों का पहचान स्पष्ट हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Corona Vaccine Success Rate: पंजाब में 7 लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, 300 हुए संक्रमित, घर में ही दी मात

 

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में घमासान: कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज मंत्री व विधायकों की चन्नी के घर बैठक, बना रहे रणनीति