विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर में AAP नेता के भाई पर हमले का दावा निकला बेबुनियाद, पुलिस बोली- सड़क हादसे के बाद हुआ था विवाद

Published: Mon, 23 Nov 2026 04:31 PM (IST)

जालंधर में आप नेता के भाई दमन ओबेराय पर हमले के दावों को पुलिस ने खारिज किया है। जांच में स्पष्ट हुआ कि मामला सड़क हादसे के बाद हुई कहासुनी का था।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. दमन ओबेराय पर हमले के दावे को पुलिस ने नकारा।

  2. घटना सड़क हादसे के बाद हुए विवाद का परिणाम थी।

  3. पुलिस ने अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।

जागरण संवाददाता, जालंधर। दिवंगत आम आदमी पार्टी (आप) नेता लक्की ओबेराय के भाई दमन ओबेराय पर हमले की कोशिश हुई। वहीं इस हमले के दावे को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खारिज कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ अज्ञात लोगों की ओर से दमन ओबेराय पर हमला करने की कोशिश किए जाने और उनकी जान को खतरा होने का दावा किया जा रहा था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे हमला या किसी साजिश की पुष्टि हो सके। ADCP माधवी शर्मा ने रविवार को जारी बयान में बताया कि मामला दो पक्षों के बीच हुए सड़क हादसे से जुड़ा है। हादसे के दौरान दूसरे पक्ष की गाड़ी को मामूली नुकसान पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में भाजपा जिला प्रधान के पोस्टरों पर पोती कालिख, सफेद रंग से तस्वीरें छिपाईं; जांच की मांग उठाई

तथ्यों के आधार पर की जा रही कार्रवाई

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और कहासुनी हो गई। उन्होंने कहा कि घटना को हमले की कोशिश बताकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, जबकि जांच में अभी तक ऐसे आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में अस्पताल से सुरक्षा गार्ड को गच्चा देकर भागा NDPS एक्ट का आरोपी, लापरवाह के आरोप में गार्ड निलंबित

बिना जांच अफवाह न फैलाएं

वायरल वीडियो के आधार पर घटना को अलग रूप देने और हमले की आशंका जताने वाले दावों को पुलिस ने तथ्यहीन बताया है। कमिश्नरेट पुलिस ने आम जनता और मीडिया से अपील की है कि किसी भी घटना की जानकारी साझा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।

बिना जांचे-परखे वीडियो या संदेश प्रसारित करने से भ्रम और अफवाह फैल सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और शांति बनाए रखने में सहयोग दें।

यह भी पढ़ें- भाजपा के चुनावी गणित का फिर साक्षी बनेगा सूरजकुंड, 27-28 नवंबर को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।