विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट में अस्पताल से सुरक्षा गार्ड को गच्चा देकर भागा NDPS एक्ट का आरोपी, लापरवाह के आरोप में गार्ड निलंबित

Published: Mon, 23 Nov 2026 12:53 PM (GMT+05:30)

फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती नशा तस्करी का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। जेल प्रशासन ने लापरवाह गार्ड को निलंबित कर मामला दर्ज करा दिया है।

अस्पताल से भागे आरोपी की फाइल फोटो।

अस्पताल से भागे आरोपी की फाइल फोटो।

HighLights

  1. फरीदकोट अस्पताल से NDPS एक्ट का हवालाती फरार।

  2. सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागा जगदीप सिंह।

  3. लापरवाही बरतने पर संबंधित गार्ड निलंबित किया गया।

संवाद सहयोगी, फरीदकोट। फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। फरार हवालाती की पहचान जगदीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी धर्मकोट (मोगा) के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए फरार हवालाती और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेज दी है।

यह भी पढ़ें- मोहाली के कारोबारियों और लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, टूटी सड़कों पर नहीं झेलने पड़ेंगे झटके

कुछ दिनों से था अस्पताल में दाखिल

 

मामले की पुष्टि करते हुए जेल सुपरिंटेंडेंट इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद धर्मकोट निवासी जगदीप सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उसे पिछले कुछ दिनों से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। नियमानुसार उसकी सुरक्षा के लिए जेल गार्ड भी तैनात किए गए थे।

यह भी पढ़ें- दादी की अस्थियां चुनीं, वीडियो कॉल पर भी नहीं जुड़ा अमृतपाल सिंह; जानें डिब्रूगढ़ जेल से क्यों नहीं हो पाया संपर्क

रविवाद देर रात हुआ फरार

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात सुरक्षा में तैनात गार्ड की कथित लापरवाही का फायदा उठाकर हवालाती फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया।

जेल सुपरिंटेंडेंट के अनुसार, ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले सुरक्षा गार्ड और फरार हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस को शिकायत भेजी गई है। इसके अलावा संबंधित सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नगर कीर्तन में शामिल 45 वर्षीय महिला की मौत, संगत में शोक की लहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।