दादी की अस्थियां चुनीं, वीडियो कॉल पर भी नहीं जुड़ा अमृतपाल सिंह; जानें डिब्रूगढ़ जेल से क्यों नहीं हो पाया संपर्क
खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर की अंतिम अरदास सोमवार को गांव जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा बाबा काला मेहर जी में होगी। अस्थियां संभालने की रस्म में अमृतपाल वीडियो कॉल से भी शामिल नहीं हो सका, परिवार ने डिब्रूगढ़ जेल से संपर्क में देरी बताई।
-1795368156583_m.webp)
खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर की अंतिम अरदास सोमवार को होगी।
HighLights
अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर की अंतिम अरदास सोमवार को।
जल्लूपुर खेड़ा के गुरुद्वारा बाबा काला मेहर जी में होगी अरदास।
अमृतपाल सिंह अस्थियां संभालने की रस्म में शामिल नहीं हो सका।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर की अंतिम अरदास सोमवार को होगी। गांव जल्लूपुर खेड़ा स्थित गुरुद्वारा बाबा काला मेहर जी में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक धार्मिक समागम होगा।
इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे और अंतिम अरदास होगी। इससे पहले रविवार को गांव जल्लूपुर खेड़ा में परिवार के सदस्यों, जत्थेबंदी के नेताओं और संगत की मौजूदगी में चरण कौर की अस्थियां संभालने की रस्म निभाई गई।
इस मौके पर अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह भी शामिल हुए। हालांकि, अमृतपाल सिंह इस रस्म में वीडियो काल के जरिए भी शामिल नहीं हो सका। स्वजनों ने बताया कि डिब्रूगढ़ जेल में देरी से पहुंचने के कारण उनका संपर्क नहीं हो पाया।
अंतिम अरदास के अवसर पर कारज सिंह, हजूरी रागी सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब गुरबाणी कीर्तन करेंगे, जबकि ज्ञानी दविंदर सिंह श्री गोइंदवाल साहिब वाले गुरबाणी कथा के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे।