विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में भाजपा जिला प्रधान के पोस्टरों पर पोती कालिख, सफेद रंग से तस्वीरें छिपाईं; जांच की मांग उठाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 03:41 PM (GMT+05:30)

बठिंडा में भाजपा जिला अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला के पोस्टरों पर शरारती तत्वों ने कालिख और सफेद रंग पोत दिया। उनके बेटे दीनव सिंगला ने आम आदमी पार्टी सरकार पर साजिश का आरोप लगाते हुए जांच की

बठिंडा में पोस्टर पर पोथी गई कालिख।

बठिंडा में पोस्टर पर पोथी गई कालिख।

HighLights

  1. बठिंडा में भाजपा जिला प्रधान के पोस्टर किए गए खराब।

  2. शरारती तत्वों ने कालिख पोती, सफेद रंग से छिपाया।

  3. बेटे दीनव सिंगला ने घटना की जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए भाजपा के जिला प्रधान सरूप चंद सिंगला के पोस्टरों को शरारती तत्वों द्वारा निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। शहर के कई हिस्सों में लगे पोस्टरों पर जहां कालिख पोती गई है, वहीं कुछ पोस्टरों पर सफेद रंग लगाकर उन्हें छिपाने का प्रयास किया गया है।

इस घटना को लेकर भाजपा नेता के बेटे दीनव सिंगला ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की जांच की है। दीनव सिंगला ने कहा कि शहर में विभिन्न जगहों पर लगे उनके पिता के पोस्टरों को योजनाबद्ध तरीके से खराब किया जा रहा है। कहीं पोस्टरों पर कालिख लगाई गई है तो कहीं सफेद रंग पोतकर पोस्टरों पर लिखे संदेश और तस्वीरों को छिपा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पटियाला निगम चुनाव: अकाली दल के हलका इंचार्ज पर केस दर्ज, भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

सरकार पर उठाया सवाल

उन्होंने सवाल उठाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आखिर भाजपा नेता के पोस्टरों को इस तरह छिपाकर क्या साबित करना चाहती है? उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी के प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें- 2027 पंजाब चुनाव: भाजपा ने बनाई समिति, केवल ढिल्लों करेंगे अगुवाई; दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

लोकतांत्रिक तरीका अपनाने की मांग

यदि किसी को भाजपा की विचारधारा या उसके नेताओं से कोई राजनीतिक मतभेद है तो उसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। इस तरह पोस्टरों को खराब करना किसी भी सूरत में सही नहीं कहा जा सकता।

दीनव सिंगला ने कहा कि शहर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की घटना सामने आना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच की है।

यह भी पढ़ें- 'इतने महीनों तक क्या करते रहे?', अमृतपाल से जुड़े अजनाला केस में देरी से चुनौती देने पर HC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।