विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला निगम चुनाव: अकाली दल के हलका इंचार्ज पर केस दर्ज, भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:16 PM (GMT+05:30)

पटियाला नगर निगम चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली दल के हलका इंचार्ज बिट्टू चट्ठा पर केस दर्ज हुआ है। वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग के निर्देश से कार्रवाई हुई है।

अकाली दल के हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा ।

 अकाली दल के हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा । 

HighLights

  1. अकाली दल के बिट्टू चट्ठा पर केस दर्ज।

  2. पटियाला निगम चुनाव में भड़काऊ भाषण का आरोप।

  3. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, पटियाला। नगर निगम पटियाला के कई वार्डों में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में पटियाला देहाती विधानसभा हलके से अकाली दल के हलका इंचार्ज जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन में दर्ज इस मामले में चुनाव आयोग की हिदायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान बिट्टू चट्ठा की ओर से दिए गए भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- पटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की नई सूची, जानें किसे मिला मौका

विडियो के आधार पर कार्रवाई

वीडियो के आधार पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने भाषण में भड़काऊ टिप्पणी की थी और अकाली कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया था।

पुलिस की ओर से मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि इसकी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव: लुधियाना में कांग्रेस प्रत्याशी पर तलवारों से हमला, दो स्थानों पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश

अदालत का रुख करेंगे बिट्‌टू

उधर, बिट्टू चट्ठा ने कहा है कि उन्हें इस मामले के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के साथ संपर्क में रहते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन्हें इस केस के बारे में नहीं पता। उन्होंने एक रैली के दौरान बस इतना कहा था कि यदि धक्केशाही की तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने कहा कि इस दर्ज के मामले के खिलाफ में अदालत का रुख करेंगे।

यह भी पढ़ें- पटियाला में दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, एक महिला की मौत और 9 लोग घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।