विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में दो गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर, एक महिला की मौत और 9 लोग घायल

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

पटियाला में पातड़ां-समाना सड़क पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और आठ महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (जागरण टीम)

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन (जागरण टीम)

HighLights

  1. पातड़ां-समाना सड़क पर कार की अज्ञात वाहन से टक्कर

  2. हादसे में एक महिला की मौत, आठ महिलाएं समेत नौ घायल

  3. घायलों को उपचार के लिए पटियाला रेफर किया गया

जागरण संवाददाता, पटियाला। पातड़ां-समाना सड़क पर गांव प्रेम सिंह वाला के पास सोमवार सुबह एक कार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि आठ महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए।

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल समाना पहुंचाया गया, जहां एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए पटियाला रेफर कर दिया गया।

धार्मिक स्थल से लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार मूनक क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ से आठ महिलाओं समेत कुल 10 लोग कार में सवार होकर धार्मिक स्थल कपाल मोचन में माथा टेकने के लिए जा रहे थे।

सोमवार सुबह जब उनकी कार पातड़ां-समाना सड़क पर गांव प्रेम सिंह वाला के पास कुहनी मोड़ पर पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भिजवाया

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल समाना पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को बेहतर उपचार के लिए पटियाला भेज दिया गया। हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में अस्पताल से सुरक्षा गार्ड को गच्चा देकर भागा NDPS एक्ट का आरोपी, लापरवाह के आरोप में गार्ड निलंबित

यह भी पढ़ें- 'पहले एक-दूसरे को कोसा, अब किस मुंह से साथ आ रहे...' पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सचिन पायलट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।