विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहले एक-दूसरे को कोसा, अब किस मुंह से साथ आ रहे...' पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर बोले सचिन पायलट

By Satish SharmaEdited By: Anuj Sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

अमृतसर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पर अवसरवादिता का आरोप लगाया। उन्होंने किसान आंदोलन, नशे और सरकार की नाकामियों पर दोनों दलों से जवाब मांगा।

पंजाब कांग्रेस प्रभारीसचिन पायलट का स्वागत करते हुए सीनियर नेता लक्की व सांसद गुरजीत औजला।

पंजाब कांग्रेस प्रभारीसचिन पायलट का स्वागत करते हुए सीनियर नेता लक्की व सांसद गुरजीत औजला।

HighLights

  1. सचिन पायलट ने भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं पर तीखा हमला बोला।

  2. उन्होंने दोनों दलों को अवसरवादी बताया, कांग्रेस को बेहतर विकल्प कहा।

  3. पायलट ने भाजपा के गिरते ग्राफ और कांग्रेस के पंजाब संकल्प पर बात की।

सतीश शर्मा, अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे। गुरदासपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के बेटे के शगुन में शामिल होने से पहले पायलट पहले डीआर एन्कलेव में पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के घर और बाद में कोर्ट रोड पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार वेरका के घर रुके।

इस दौरान उन्होंने नेताओं से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। वहीं विरोधी दलों पर भी निशाना साधा। मीडिया से बतचीत में सचिन पायलट भाजपा-अकाली दल की चर्चाओं पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा-

अकाली-भाजपा का समझौता खत्म हुआ था, क्या वह सारे कारण आज खत्म हो गए हैं। मीडिया में दोनों पार्टियों के बीच फिर से गठबंधन होने की चर्चा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि किन कारणों को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन टूटा और आज ऐसा क्या बदलाव आया कि दोनों दल आपस में एक होने जा रहे हैं।

सचिन ने कहा कि दोनों दल पंजाब में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, भाजपा- अकाली दल को जनता ने नकारा है। जनता समझती है कि गठबंधन टूटने पर साढ़े पांच साल के दौरान दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ क्या-क्या बातें की थीं। ड्रग्स, तीन काले कानून, किसान आंदोलन में कितने ही लोगों की जानें गईं,अकाली-भाजपा को जवाब देना चाहिए कि किन कारणों से वो अब फिर से साथ में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: राजा वड़िंग के कार्यकाल में सस्पेंड हुए पूर्व MLA मदनलाल की कांग्रेस में वापसी, परगट सिंह ने रद किया निलंबन  

अकाली-भाजपा नेता अवसरवादी

सचिन पायलट ने विपक्षीय पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अकाली-भाजपा नेता अवसरवादी है, पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं, इसमें बेहतर विकल्प कांग्रेस दे सकती है। देश की जनता ने राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा को सुझाव दे दिेए हैं। अब तो भाजपा को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनके डबल इंजन किन कारणों से फेल हुए हैं।

सचिन पायलट ने कहा कि सीमावर्ती पंजाब संवेदनशील राज्य है, मुख्यमंत्री ने 5 साल में चुटकले सुनाए, लेकिन सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर पाए। अब उनके खुद के सांसद, विधायकों का ही विश्वास आप से खत्म हो चुका है तो जनता का कैसे उनपर विश्वास रहेगा। यूपी में 10 साल से भाजपा सरकार है, लोकसभा चुनाव में अच्छी खासी हार का सामना करना पड़ा है। इस बार कांग्रेस सपा गठबंधन होगा, जल्द सीटों की घोषणा कर दी जाएगी।

दावा: यूपी में गठबंधन से बनेगी सरकार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने यूपी में दोबारा कांग्रेस-अखिलेेश की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की जल्द बैठक होने जा रही है, जिसमें जीतने में सक्षम उम्मीदवारों को टिकटें देने का फैसला लिया जाएगा। ज्ञानेश कुमार जब से इसी बने बहुत सी शिकायतें आई हैं, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई, इसमें कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। वोटर लिस्ट, फार्म -6 के साथ छेड़छाड़ पर चुनाव आयोग को सफाई देनी चाहिए। सचिन पायलट ने कहा कि 2024 के चुनाव हुए, इसमें कांग्रेस इंडिया गठबंधन का अच्छा प्रदर्शन रहा है, भाजपा ने 300-400 से पार जाने का दावा किया था लेकिन 240 पर अटक गए हैं।

यह भी पढ़ें- AAP विधायक देविंदरजीत लाडी ढोस को ED का समन, 27 नवंबर को चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया

भाजपा का ग्राफ नीचे जा रहा

एनडीए की सरकार गठबंधन की सरकार है, देश के लोग समझ गए हैं कि भाजपा का जाना तय है। भाजपा अलग-अलग राजनीतिक दलों को तोड़ने में लगी हुई है, पंजाब में आप के 7 सांसद एनडीए में चले गए, दो विधायक भाजपा में चले गए और एक सस्पेंड किया हुआ है। भाजपा का देश भर में ग्राफ नीचे जाने जा रहा है।

राजस्थान पंचायत चुनाव में एकतरफा वोट कांग्रेस को मिला है। राहुल गांधी ने 4 नवंबर को संगरूर में पंजाब के लोगों को इंसाफ मिलने को लेकर घोषणा की थी, इंसाफ मांगने के लिए तमाम कांग्रेसी नेता अपने अपने स्तर पर रैलियां कर रहे हैं। पंजाब के लोगों को इंसाफ दिलाना कांग्रेस का संकल्प है।

यह भी पढ़ें- बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर पुल, पंजाब के मंत्री ने जताई आपत्ति, कहा- गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम पर हो नामकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।