पटियाला नगर निगम चुनाव: आम आदमी पार्टी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की नई सूची, जानें किसे मिला मौका
आम आदमी पार्टी ने पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इससे पहले पार्टी 9 वार्डों के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
आप ने पटियाला नगर निगम के लिए 21 उम्मीदवार घोषित किए।
मनीष सिसोदिया और अमन अरोड़ा ने संयुक्त रूप से सूची जारी की।
बाघा पुराना नगर परिषद के लिए भी एक उम्मीदवार का ऐलान।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने पटियाला नगर निगम चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा की ओर से संयुक्त रूप से पटियाला नगर निगम के 21 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला नगर निगम के 9 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब 21 और उम्मीदवारों के नामों की सूची को जारी किया गया है। इसके साथ ही एक बाघा पुराना नगर परिषण के लिए भी उम्मीदवार की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें- पटियाला नगर निगम उपचुनाव: 'AAP' विधायक अको आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
AAP की तरफ से जारी सूची
| क्र. सं. | शहरी स्थानीय निकाय का नाम | वार्ड का नाम | वर्ग (श्रेणी) | उम्मीदवार का नाम |
| 1 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 1 | एससी महिला | सोनिया दास |
| 2 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 32 | सामान्य | रणजीत सिंह |
| 3 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 33 | महिला | गीता रानी |
| 4 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 34 | सामान्य | तेजिंदर मेहता |
| 5 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 36 | सामान्य | हरप्रीत सिंह |
| 6 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 37 | महिला | रेनू बाला |
| 7 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 38 | सामान्य | हरपाल जुनेजा |
| 8 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 40 | सामान्य | संजीव कक्कड़ |
| 9 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 41 | महिला | अमनप्रीत कौर |
| 10 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 43 | महिला | मीनाक्षी कश्यप |
| 11 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 44 | सामान्य | गुरशरण सिंह |
| 12 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 45 | एससी महिला | ज्योति |
| 13 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 46 | सामान्य | राजेश गुप्ता |
| 14 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 48 | सामान्य | राजेश कुमार |
| 15 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 50 | सामान्य | हरमन संधू |
| 16 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 51 | महिला | किरण आहूजा |
| 17 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 52 | एससी | सागर |
| 18 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 53 | महिला | रुपिंदर कौर |
| 19 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 55 | महिला | कंवलजीत कौर |
| 20 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 57 | महिला | रूपाली अरोड़ा |
| 21 | नगर निगम पटियाला | वार्ड नं - 58 | सामान्य | सुखदेव सिंह |
| 22 | नगर परिषद बाघा पुराना | वार्ड नं - 7 | एससी महिला | मंजीत कौर |
यह भी पढ़ें- पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने बाघा पुराना, धर्मकोट और पटियाला के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची की जारी