विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर: भाई को शराब के साथ पकड़कर बनाया था Video, लक्की खोखा हत्याकांड में रंजिश की नई कड़ी उजागर

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:23 PM (IST)

शराब विवाद में कारोबारी की हत्या से पहले भाई को धमकाने का वीडियो सामने आया है। पुरानी रंजिश में हुए इस हमले के मामले में पुलिस ने महिला समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

HighLights

  1. भाई का शराब के साथ वीडियो बना, बढ़ा तनाव।

  2. शराब तस्करी विवाद से हत्याकांड की नई कड़ी।

  3. छह आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश की जांच।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर के मखदूमपुरा में प्रापर्टी कारोबारी लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की हत्या के मामले में शराब तस्करी के विवाद से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद हत्याकांड के पीछे की रंजिश की नई कड़ी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हत्या से करीब चार दिन पहले कुछ लोगों ने लक्की के भाई को शराब की बोतल के साथ पकड़कर उसका वीडियो बनाया था।

इस दौरान उसे धमकाया भी गया था। वीडियो में लक्की का भाई शराब की बोतल दिखाते हुए सफाई दे रहा है कि वह शराब तस्करी के लिए नहीं, बल्कि ठेके से अपने इस्तेमाल के लिए खरीदकर लाया है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने से नाराज लक्की खोखा ने भी दूसरे पक्ष के लोगों को धमकी दी थी।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरा गई। हालांकि, इस विवाद और हत्या के बीच संबंधों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इसके अलावा लक्की खोखा ने आरोप लगाया था कि शिवसेना नेता के बेटे उसके बेटे को नशा पिलाते हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाना चार में दी गई थी।

यह भी पढ़ें- जालंधर के निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, बाथरूम के बहाने निकला एलकेजी का छात्र, 6 घंटे बाद रोता हुआ मिला

घर के पास दुकान के बाहर किया था हमला

मंगलवार रात करीब 8.30 बजे लक्की खोखा मकदूमपुरा में अपने घर के पास एक करियाना दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लक्की को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- जालंधर में टायर फटते ही बेकाबू हुई वेरका की गाड़ी, पीएपी फ्लाईओवर पर पलटी; बाल-बाल बची ड्राइवर की जान

परिवार ने शिवसेना नेता के बेटे पर लगाए आरोप

हत्या के बाद लक्की के परिवार ने शिवसेना नेता नरिंदर थापर के बेटे और उसके साथियों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। जांच में वीडियो, पुरानी रंजिश और दोनों पक्षों के बीच हुई धमकियों समेत सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पैसों की खातिर पिता का कत्ल! मोगा में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने बेटे पर जताया शक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।