Jalandhar Weather Update: शहर में आज से आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, चलेंगी ठंडी हवाएं
Jalandhar Weather Update बुधवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और साथ-साथ चलने वाली ठंडी हवाएं ठंडक को बढ़ाएंगी। बदल सूर्य देव के साथ दिनभर आंख में मिचोली खेलते हुए भी नजर आएंगे ।

जागरण संवाददाता जालंधर। Jalandhar Weather Update: बुधवार को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चलेंगी। बादल सूर्य देव के साथ दिनभर आंख में मिचाैली खेलते हुए भी नजर आएंगे। इसके चलते तापमान में भी कुछ अंतर दिखाई देगा। मंगलवार सुबह चली ठंडी तेज हवाओं की वजह से बड़ी ठंडक का अहसास बुधवार सुबह भी देखा गया। इसकी वजह से ही अधिकतम तापमान तब 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
मौसम में तेजी से आ रहा परिवर्तन
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी इसके आसपास ही तापमान रहने का अनुमान है। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, रविवार का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 26 डिग्री तापमान था। विशेषज्ञ डा. दलजीत सिंह ने कहा कि मौसम में तेजी से परिवर्तन आ रहा है जिस वजह से ही ठंडक भी तेजी से बढ़ने लग पड़ी है। शहर में इस साल सर्दी जल्द ही दस्तक दे रही है। पहले नवंबर के आखिरी में ठंड बढ़ती थी।
ठंड से बचने काे गुनगुने पानी का करें सेवन
मंगलवार को सुबह चली तेज हवाओं का असर बुधवार को भी देखा जाएगा। क्योंकि इस वजह से आसमान पूरी तरह से साफ हो चुका है। डा. शशांक शर्मा ने कहा कि सबसे पहले सभी को अपने खान-पान पर ध्यान देना होग। क्योंकि मौसम में बदलाव अब आ चुका है और उसी हिसाब से अपनी दिनचर्या को ढाल लेना चाहिए। बच्चों और वृद्धों सहित महिलाओं के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए सभी को अभी से गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए और ठंडी चीजें खाने से परहेज रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।