Jalandhar Weather Update: जालंधर में तेज वर्षा से कई इलाकाें में जलभराव, 5 डिग्री तक लुढ़का तापमान
Jalandhar Weather Update शहर के कई इलाकाें में बुधवार काे हुई वर्षा से माैसम जहां सुहाना हाे गया वहीं जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया। वर्षा की व ...और पढ़ें

जासं, जालंधर। Jalandhar Weather Update: बुधवार सुबह 6:10 बजे शुरू हुई वर्षा से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई क्योंकि पिछले 2 दिनों से तापमान लगातार निरंतर बढ़ ही रहा था। दिन और रात के तापमान में भी अंतर भरने से गर्मी और उमस की मार शहरवासियों को झेलनी पड़ रही थी। अब वर्षा के साथ साथ तेज ठंडी हवाएं व तेज आंधी चलने से तापमान में लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी दर्ज की जा रही है। गाैरतलब है कि इस साल जुलाई में जिले में कम बारिश हुई है। इसके चलते किसानाें काे भी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार काे गर्मी से बेहाल रहे थे लाेग
बात करें मंगलवार की तो सूर्य देव बादलों के साथ लुका-छुप्पी खेलते रहे, मगर बरसे नहीं थे। इसी तरह से सोमवार को शहर में कड़ी धूप रही और देहात के क्षेत्रों पाकेट रेन हुई। बुधवार को खुलकर वर्षा होने की वजह से दिन और मौसम सुहावना बना रहेगा।
पिछले दिनों का तापमान
मंगलवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिस वजह से दिन और रात के समय गर्मी शहरवासियों को सताने लग पड़ी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी 24.2 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, शुक्रवार के अधिकतम तापमान 31.5 से सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले छह दिन दिन बरसात के ही हैं। इसमें थंडर शावर, रेन शावर होने की भी संभावना बरकरार है। हालांकि बीच-बीच में धूप भी परेशान करेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।