Punjab Weather Update: लुधियाना सहित कई शहराें में जाेरदार वर्षा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत; एक्यूआइ में सुधार
Punjab Weather Update पंजाब के कई जिलाें में बुधवार काे हुई वर्षा से माैसम सुहावना हाे गया। जालंधर सहित कई जिलाें में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब के कई शहराें में बुधवार सुबह हुई वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हाे गया। जालंधर और लुधियाना सहित कई जिलाें में सुबह से ही जाेरदार वर्षा हाे रही है। लुधियाना में सुबह छह बजे के करीब बादल छा गए थे। सात बजे से पहले हल्की और फिर तेज वर्षा शुरू हो गई। तेज हवाओं के बीच हो रही वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं ठंड का अहसास हो रहा है।
सुबह साढ़े सात बजे पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 99 के स्तर पर आ गया। मौसम विभाग की मानें तो आज पूरा दिन वर्षा हाेगी, जिससे दिन के तापमान में कमी आएगी। क़ई इलाको में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है। माैसम विभाग ने अगले दाे दिन तक राज्य में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वर्षा से राज्य के वायु गुणगवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में काफी सुधार आया है।
लुधियाना में करीब 25 मिलीमीटर वर्षा
इससे पहले मौसम विभाग ने मंगलवार को पंजाब में भारी वर्षा होने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन लुधियाना को छोड़कर पंजाब के किसी भी जिले में वर्षा नहीं हुई थी। लुधियाना में ग्रामीण क्षेत्रों में ही मानसून बरसा था। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार लुधियाना में करीब 25 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। हालांकि शहरी इलाकों में दिन भर तेज धूप खिली रही। लोग उमस भरी गर्मी से बैचैन रहे। पंजाब के दूसरे शहरों में चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा था।
वीरवार को वर्षा के आसार
दूसरी तरफ मौसम विभाग ने फिर से नया पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें वीरवार को पंजाब में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भारी वर्षा हो सकती है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा व बठिंडा में सामान्य से दरमियानी वर्षा की संभावना है।
कई बार मानसून दे जाता है दगा
विभाग के मुताबिक 22 जुलाई को भी पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के बीच वर्षा हो सकती है। हालांकि इससे पहले पिछले सप्ताह भी मौसम केंद्र चंडीगढ़ की ओर से पंजाब में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई थी, लेकिन कुछेक जिलों में ही हल्की से सामान्य वर्षा हुई थी। अब देखना होगा कि विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है या मानसून फिर दगा देगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।