Jalandhar Weather Update: शहर में बादलों की आवाजाही से गिरा तापमान, आज हो सकती है बूंदाबांदी
Jalandhar Weather Update शहर में शनिवार से ही बादल छाए हुए हैं जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। अगर ऐसा हुआ तो लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवाओं के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दोपहर को खिली तेज धूप के कारण उमस व गर्मी का प्रकोप भी बरकरार रहा। लिहाजा, दिन ढलने के बाद आसमान में बादल छा जाने के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में वर्षा की संभावना जताई है।
तेज धूप के चलते उमस व गर्मी का प्रकोप बरकरार
बता दें कि, सप्ताह की शुरूआत से लेकर रोजाना खिल रही तेज धूप के चलते उमस व गर्मी का प्रकोप बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। जो शनिवार को कम होकर 33.6 और 25.5 डिग्री सेल्सियस ही रह गया है। वहीं, माैसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दाैरान दोपहर बाद हल्की वर्षा की संभावना है।
वर्षा के बाद भी मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं
इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनित शर्मा बताते है कि सितंबर माह के मध्यांतर से पहले वर्षा की संभावना प्रबल है। उन्होंने कहा कि इस वर्षा के बाद भी मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान लोगों को फिलहाल गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने वाली नहीं है।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 4th Sep 2022: आर्य समाज मंदिर में सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानें और क्या खास है आज
शाम के समय बाजारों में दिखाई देती है रौनक
बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से शहरवासी उमस भरी गर्मी से बेहाल है। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि शाम के समय बाजारों में रौनक दिखाई देती है। अगस्त में मानसून की स्थिति भी काफी कमजोर रही है, जिससे लोगों को अभी तक गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।