Jalandhar Today 4th Sep 2022: आर्य समाज मंदिर में सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानें और क्या खास है आज
जालंधर में आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाटकाम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 4 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....
आर्य सम्मेलन
आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। इसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
सैंदा गेट में होगा राशन वितरण समारोह
बीबी नानकी जी भलाई केंद्र का राशन वितरण समारोह सैंदा गेट गुरुद्वारा साहिब में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें 200 परिवारों को महीने भर का राशन दिया जाएगा। संस्था की तरफ से क्लब के 27 साल पूरे होने पर सहयोग देने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
पौधारोपण अभियान
लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम इमाम नासिर रोड में सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7:30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। इस मौके प्रसिद्ध योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।
हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।
भजन संध्या
सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। इसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः -श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए बिक्रम मजीठिया, बोले- आप सरकार दिल्ली के इशारों पर चल रही; पूर्व सीएम चन्नी पर भी कसा तंज
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।