Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar Weather Update : जालंधर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में हुआ जलभराव

Jalandhar Weather Update जालंधर में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी तथा बारिश की संभावना है। ‌

By Vinay KumarEdited By: Updated: Sat, 11 Sep 2021 10:33 AM (IST)
Hero Image
जालंधर में सुबह बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में वीकेंड की शुरुआत मूसलाधार बारिश के साथ हुई। लगातार दूसरे दिन आसमान में गरज के साथ बादल तथा तेज हवाओं के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह जाने के बाद लोगों को ना सिर्फ गर्मी तथा उमस से राहत मिली बल्कि ठंडक भी महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान भी मौसम यथावत बना रहेगा। इस बीच आसमान में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे तथा तेज हवा के बाद बारिश का दौर भी निरंतर चलेगा।

यह भी पढ़ें- जालंधर में बेटे से अप्राकृतिक संबंध बनाने वाला व्यापारी गिरफ्तार, पत्नी पर बनाता था वाइफ स्वैपिंग का दबाव, जानें पूरा मामला

दरअसल सप्ताह के शुरुआत से लेकर रोजाना पर पाकेट रेन हो रही थी। जिसके चलते हवा में नमी की मात्रा 90 फीसद से अधिक हो गई। यही कारण रहा कि गर्मी के साथ-साथ लोगों को उमस ने भी खूब परेशान किया। वहीं शुक्रवार के बाद लगातार शनिवार को भी मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दे दी है। पिछले दिनों चल रहे कमजोर मानसून के इस सप्ताह के अंत में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है।

वहीं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए अलर्ट कर दिया है। उन्होंने भारी बारिश की वजह से सूबे में पकने लगी धान व अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट किया है कि अभी वह अपनी किसी भी फसल पर स्प्रे और सिंचाई न करें। उन्होंने किसानों को कहा है कि खेतों में पानी पानी खड़ा होने से फसल को नुकसान हो सकता है। खेतों में पानी निकासी का प्रबंध करके रखें। 

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 11th September 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज