Jalandhar Today 11th September 2021 : देश भगत यादगार हाल में एग्जीबिशन 11 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में एक ही छत के तले घर की हर तरह की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए खास अवसर आज मिलेगा। जिसके तहत 3 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक देश भगत यादगार हाल में दी दिल्ली बाजार लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 11 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
देश भगत यादगार हाल में एक्सिबिशन का नौवां दिन आज
शहर में एक ही छत के तले घर की हर तरह की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए खास अवसर आज मिलेगा। जिसके तहत 3 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक देश भगत यादगार हाल में 'दी दिल्ली बाजार' लगाई गई है। जिसमें लोगों को होम डेकोर, फर्नीचर, हैंडलूम, ड्रेसेस व ज्वेलरी से लेकर तमाम तरह के सामान की खरीदारी एक ही छत तले करने का मौका दिया जाएगा। यह एग्जिबिशन सुबह 11 बजे शुरू होगी। जो रात नौ बजे तक रहेगी।
हवन यज्ञ
प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सुविधा में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे होगा
वैक्सीन कैंप
सिविल अस्पताल में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
श्री राधा स्वामी सत्संग घर में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 8 बजे से शुरू होगा
सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन लगाने का कैंप सुबह 9 बजे से शुरू होगा।
भगवान शनि देव उपासना
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव उपासना तथा यज्ञ शाम 7 बजे से होगा।
बैठक
शिवसेना समाजवादी की बैठक संविधान चौक में दोपहर 2 बजे।