Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 13th November 2022: श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज

    By Jagran NewsEdited By: Vinay kumar
    Updated: Sun, 13 Nov 2022 08:15 AM (IST)

    जालंधर में सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा।

    Hero Image
    जालंधर में देवी तालाब मंदिर में आज भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं। 13 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भजन संध्या

    सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

    साइक्लोथान

    रोटरी क्लब की तरफ से पर्यावरण तथा जल संरक्षण को लेकर साइकिल रैली साइकलाथान का आयोजन सुबह 6 बजे शिवानी पार्क मॉडल टाउन से होगा। यह साइकिल रैली शिवानी पार्क से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी। जिसमें विभिन्न संस्थाओं के सदस्य साइकिलों पर सवार होकर शामिल होंगे।

    पौधारोपण अभियान

    लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम गोपाल नगर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

    आर्य सम्मेलन

    आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

    हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम जालंधर विहार में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें-  पंजाब में दो बड़ी घटनाओं के बाद पुलिस में व्यापक फेरबदल, जालंधर, लुधियाना व अमृतसर के CP सहित 30 IPS बदले