Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Earthquake: चंडीगढ़ और पंजाब में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, 30 सेकेंड तक हिलती रही धरती

    By Jagran NewsEdited By: Pankaj Dwivedi
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 08:29 PM (IST)

    शनिवार रात करीब सवा आठ बजे चंडीगढ़ पंजाब और कई इलाकों में झटके भूकंप के महसूस किए गए। चंडीगढ़ और पंजाब के अलावा पूरे दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

    Hero Image
    चंडीगढ़ में करीब 30-40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। सांकेतिक

    जेएनएन, चंडीगढ़। Earthquake in Chandigarh and Punjab शनिवार रात करीब सवा आठ बजे चंडीगढ़, पंजाब और कई इलाकों में झटके भूकंप के महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि तकरीबन 30 से लेकर 40 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चंडीगढ़ और पंजाब के अलावा पूरे दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 थी। शनिवार सुबह ऋषिकेश (उत्तराखंड) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। फिलहाल, देश के किसी भी भाग से जान-माल के नुकसान की कोई खबर प्राप्त नहीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में भूकंप का केंद्र

    दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले मंगलवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शनिवार रात धरती हिलने से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार शनिवार को नेपाल में शनिवार शाम करीब 7:57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। 

    हालांकि चंडीगढ़ और पंजाब में भूकंप के झटके बहुत हल्के थे। इस कारण बहुत से लोगों को इस बारे में पता भी नहीं चला। लोग एक-दूसरे से फोन करके इसके बारे में जानकारी एकत्र करने में लगे रहे। 

    क्यों आता है भूकंप

    भूकंप जमीन के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने और एक-दूसरे पर चढ़ने के कारण आता है। टेक्टोनिक प्लेट वह भूभाग है जो भूमि के अंदर मौजूद लावा पर तैरता है। एक प्लेट जब दूसरे के संपर्क में आती है तो भूकंप के झटके लगते हैं। भारत की बात करें तो भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट के ऊपर चढ़ती है। इसी कारण हिमालय पर्वत का निर्माण हुआ है। हिमालय पर्वत उसके आसपास के क्षेत्र में अक्सर भूकंप के झटके आने का कारण भी इन दोनों प्लेटों का टकराना है।