Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 2nd November 2022: शहर में किशाेराें काे आज लगेगी वैक्सीन; जानें और क्या है खास

    Jalandhar Today 2nd November 2022 शहर में लाेगाें का एक बार फिर वैक्सीनेशन की तरफ रूझान बढ़ रहा है। सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

    By Jagran NewsEdited By: Vipin KumarUpdated: Wed, 02 Nov 2022 07:57 AM (IST)
    Hero Image
    Jalandhar Today 2nd November 2022: शहर में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 2nd November 2022: जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाॅट काॅम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं। 2 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में कई जगह लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप

    15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

    - सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

    सुरजीत हॉकी सोसायटी की तरफ से हॉकी टूर्नामेंट बल्टर्न पार्क में सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें देश भर से टीमें शामिल होकर मैच खेलेंगी।

    - हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 9 बजे से किया जाएगा।

    - श्रीमद् भागवत कथा

    श्री राधा कृष्ण मंदिर न्यू बारादरी में श्रीमद् भागवत कथा शाम 7.30 बजे से होगा। परम संत प्रिया दास महाराज वृंदावन वाले श्रीमद् भागवत कथा का उच्चारण अर्थ सहित करेंगे।

    हाेशियारपुर में आज

    जागरूकता कार्यक्रम

    विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जागरूकता समागम जीजीएसडी कालेज हरियाना में सुबह 11:30 व एसडी कालेज में दोपहर एक बजे से।

    टीकाकरण

    होशियारपुर डिस्पेंसरी में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें-Air Pollution In Punjab: स्माग से सांसों पर संकट: जहरीली गैंसों का चैंबर बना लुधियाना, AQI 299 पहुंचा

    यह भी पढे़ं-Power Cut in Ludhiana: कई इलाकाें में आज बिजली सप्लाई रहेगी बाधित, सर्दी में भी बिजली संकट बरकरार