Jalandhar Today 21th November 2022: योग कैंप में बताए जाएंगे बेहतर स्वास्थ्य के गुर, जानें और क्या है खास
Jalandhar Today 21th November 2022सर्दी के माैसम में लाेग स्वास्थ्य काे लेकर काफी सचेत हाे गए है। इस दौरान एक कैंप में साेमवार काे लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुर दिए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 21th November 2022: आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुर भी दिए जाएंगे। इस दौरान योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।
- फ्री मेडिकल कैंप में मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की तरफ से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन न्यू रूबी अस्पताल लिंक रोड में सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच के साथ-साथ दवाइयां भी फ्री दी जाएगी।
- शहीदी दिवस को लेकर समागम
श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में समागम का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।
आर्य समाज मंदिर में आर्य सम्मेलन
आर्य समाज मंदिर माडल टाउन में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
पौधरोपण कार्यक्रम
अलायंस क्लब जालंधर की तरफ से राज नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे होगा। जिसमें क्लब के प्रधान संजीव गंभीर तथा क्लब के अन्य पदाधिकारी विशेष रुप से शामिल होकर पौधारोपण करेंगे।
हवन यज्ञ का आयाेजन
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।