Jalandhar Today 11th August 2022: शहर में आज कई स्थानाें पर लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास
Jalandhar Today शहर में काेराेना का खतरा बढ़ने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार भी तेज हाे गई है। इस दौरान कैंप में आने वाले लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 11 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
फ्री वैक्सीन कैंप
15 से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इसी के तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।
पंजाब बंद की तैयारियों पर होगी चर्चा
एससी/बीसी वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में 12 अगस्त को भगवान वाल्मीकि और रविदासिया समाज ने सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसकी सफलता के लिए बैठक का आयोजन वीरवार सुबह 11:30 बजे रेलवे रोड स्थित कार्यालय में होगा।
मेडिकल कैंप
अलायंस क्लब की तरफ से मेडिकल कैंप का आयोजन बस्ती गुजां स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगा। इस दौरान जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां दी जाएंगी।
आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप
आदर्श नगर पार्क में वीरवार को योगा कैंप लगाया जाएगा। इसमें योग साधकों को विभिन्न माध्यमों से असाध्य बीमारियों से निजात पाने के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही खानपान और जीवनशैली को स्वस्थ बनाने के गुर भी दिए जाएंगे।
राशन वितरण समारोह
श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में राशन वितरण समारोह का आयोजन दोपहर 2 बजे होगा। इस दौरान संस्था की तरफ से जरूरतमंद परिवारों को फ्री राशन दिया जाएगा।
हवन यज्ञ
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 9 बजे से होगा।
मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।
प्राचीन हनुमान मंदिर चौक सूदां में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 8 बजे होगा।
प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 8 बजे से होगा।
यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: शहर में सुबह से छाए बादल, वर्षा के बन रहे आसार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।