विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में चोरों ने बनाया मोटरसाइकिल एजेंसी को निशाना, लाखों रुपये के सामान पर किया हाथ साफ

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 19 May 2021 03:45 PM (IST)

जालंधर के नकोदर रोड स्थित दीप मोटर्स को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर शोरूम में रखी 4 ...और पढ़ें

कोदर रोड स्थित दीप मोटर्स को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना डाला। जागरण
कोदर रोड स्थित दीप मोटर्स को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना डाला। जागरण

जालंधर, जेएनएन। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नकोदर रोड स्थित दीप मोटर्स को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। चोर शोरूम में रखी 4 नई मोटरसाइकिलों के साथ-साथ एजेंसी में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। बुधवार सुबह दुकान का शटर टूटा होने पर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना एजेंसी के मालिक शेखर दीप को दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। 

शेखर दीप ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि उनके बाइक शो रूम का शटर टूटा हुआ है। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो एजेंसी में रखी 4 नई मोटरसाइकिलें और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। वारदात अंजाम देते वक्त चोरों ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पूरी तरह से तोड़ दिया था। हालांकि एजेंसी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए हैं। इनमें देर रात एजेंसी में घुसे चोर का चेहरा साफ-साफ देखा जा सकता है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने फुटेज के आधार पर कुछ लोगों को राउंडअप कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मामले का खुलासा जल्द से जल्द किया जा सके।

यह भी पढ़ें - जालंधर की आलीशान कोठियों में विदेशी लड़कियां, बड़ी गाड़ियों में आनेवाले अफसरों और नेताओं की होती थी खातिरदारी