विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में चोरी का सामान बेचने निकले दो युवक गिरफ्तार, एक एलईडी और 9 मोबाइल फोन बरामद

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 04 Apr 2021 02:25 PM (IST)

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित टुंडा और कालिया घरों में चोरियां करते थे। वे चोरी किया सामान बेचने ...और पढ़ें

चोरी का सामान बेचने निकले युवकों के साथ थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस।
चोरी का सामान बेचने निकले युवकों के साथ थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस।

जालंधर, जेएनएन। महानगर में चोरियां रोकने में नाकाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने चोरी का सामान बेचने निकले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी किया गया एलईडी और 9 मोबाइल फोन मिले हैं। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपितों की पहचान अमन नगर निवासी सोनू उर्फ टुंडा और गुज्जा पीर निवासी कन्हैया लाल उर्फ कालिया के रूप में हुई है।

एएसआइ मदन सिंह ने बताया कि उन्होंने एएसआइ राजपाल के साथ फोकल प्वाइंट चौक पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान वहां से निकल रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोका तो वह भागने लगे। उनका पीछा कर उन्हें काबू किया तो उनके हाथ में पकड़े बैग में से एक एलईडी और नौ मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में सामने आया कि दोनों लोगों के घरों में चोरियां करते थे। वे चोरी किया सामान बेचने की फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तार सोनू उर्फ टुंडा के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उनसे चोरी की कई अन्य घटनाएं हल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें - पेट दर्द होने पर अस्पताल पहुंची किशोरी निकली गर्भवती, पूछताछ में सामने आया खाैफनाक सच

यह भी पढ़ें - यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एंबुलेंस पर नया खुलासा, जानें कहां तैयार की गई

यह भी पढ़ें - पंजाब में सनकी बुजुर्ग ने घर को बनाया कब्रिस्तान, माता-पिता व बहन काे आंगन में दफनाया; मां की खाेपड़ी किचन में रखी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।