विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में कोरोना मरीजों से लूट पर डीसी की बड़ी कार्रवाई, शमशेर अस्पताल की लेवल-2 सुविधाएं सस्पेंड

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 18 May 2021 06:12 PM (IST)

मरीज का कोरोना टेस्ट किए बगैर ही शमशेर अस्पताल में उसका कोरोना का इलाज किया जा रहा था। लेवल-2 वाले ...और पढ़ें

डीसी घनश्याम थोरी ने शमशेर अस्पताल की लेवल-2 कोविड केयर फैसिलिटी सस्पेंड कर दी है। फाइल फोटो
डीसी घनश्याम थोरी ने शमशेर अस्पताल की लेवल-2 कोविड केयर फैसिलिटी सस्पेंड कर दी है। फाइल फोटो

जालंधर, जेएनएन। कोरोना मरीजों की जांच और इलाज को लेकर लूट मचाने वाले अस्पतालों पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। मरीज का बीमा आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए लेवल-2 में इलाज करने के मामले को लेकर जिला प्रशासन ने शमशेर अस्पताल पर एक्शन लिया है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यहां की लेवल-2 कोविड केयर फैसिलिटी को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए चार सदस्यों की कमेटी बना दी गई है।

मरीज का कोरोना टेस्ट किए बगैर ही शमशेर अस्पताल में उसका कोरोना का इलाज किया जा रहा था। लेवल-2 वाले कोविड केयर में मरीज को लेवल थ्री कीऑक्सीजन सपोर्ट देकर इलाज किया जा रहा था। इलाज के साथ मरीज के परिजनों का अच्छा खास बिल बना दिया। इसके बाद उनसे दवा व इंजेक्शन के लिए ओवरचार्जिंग की गई। इस दौरान मरीज की मौत भी हो गई थी। स्वजनों व भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत डिप्टी कमिश्नर को की थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने शमशेर अस्पताल की कोविड केयर फेसिलिटी सस्पेंड कर दी। इस अस्पताल में अब कोरोना के नए मरीज दाखिल नहीं हो सकेंगे।

तीन दिन में जांच रिपोर्ट देगी कमेटी

मामले की विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यों की कमेटी बना दी गई है। कमेटी में  एसडीएम-1, सिविल सर्जन, जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी ड्रग्स व वडाला के मेडिकल अफसर डॉ. अशोक कुमार को शामिल किया गया है। कमेटी अस्पताल में हुई अनियमितताओं के साथ ओवरचार्जिंग, दवा खरीद सहित अन्य तथ्यों की जांच पड़ताल कर 3 दिन में रिपोर्ट देगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस में घमासान: कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज मंत्री व विधायकों की चन्नी के घर बैठक, बना रहे रणनीति

यह भी पढ़ें: पंजाब में मंत्री चन्नी के खिलाफ MeToo का मामला गरमाया, महिला IAS अफसर ने लगाया था आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।