विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में कोरोना का भयावह रूप, 11 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 394 लोग पाजिटिव

By Rohit KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Mar 2021 05:00 PM (IST)

Jalandhar CoronaVirus Update जालंधर में कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह रूप धारण कर लिया है। जिले में आए दिन ...और पढ़ें

Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह रूप धारण कर लिया है।
Jalandhar CoronaVirus Update: जालंधर में कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह रूप धारण कर लिया है।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में कोरोना की दूसरी लहर ने भयावह रूप धारण कर लिया है। जिले में आए दिन 350 के करीब लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है। हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। फरवरी में जहां औसतन एक या दो मौत रोजाना हो रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा आठ से दस के बीच में पहुंच गया। इसी कड़ी में बुधवार को जिले में 11 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई, जबकि 394 के करीब लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इन मरीजों में अन्य जिले से संबंधित लोग भी शामिल है। इससे पहले मंगलवार को एक ही दिन में 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इस साल यह एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं। इनमें एक बीस साल का युवक भी शामिल था।

यह भी पढ़ें -  Lockdown में निधि गुप्ता ने घर की छत पर बनाया मिनी गार्डन, आर्गेनिक सब्जियों के सेवन से संक्रमण से परिवार को बचाया

 

अब तक के जो आंकड़े सामने आए, उनके अनुसार 18 से बीस साल के आयु वर्ग के युवकों पर कोरोना खास प्रभाव नहीं डाल पाता था लेकिन जालंधर में 20 साल के युवक की मौत से सेहत विभाग भी हैरान है। हैरानी इसलिए भी अधिक है क्योंकि लोहियां के रहने वाले इस युवक को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। सिर्फ चेस्ट में इंफेक्शन होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले सप्ताह उसे डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

दो एनआरआइ व दो निजी डाक्टरों समेत 360 लोग पाजिटिव

उधर कनाडा से आए दो एनआरआइ व दो निजी डाक्टरों समेत 360 लोग पाजिटिव पाए गए। इनमें 38 मरीज अन्य जिलों के हैं जबकि 322 जालंधर जिले के हैं।  फिल्लौर से 26, अर्बन एस्टेट व शाहकोट से 12-12, नकोदर से 11, मिट्ठापुर व नूरमहल से 9-9, जालंधर छावनी व आदमपुर से सात-सात, करतारपुर, माडल टाउन तथा लाजपत नगर से छह-छह,  किशनगढ़ से पांच, बस्ती नौ, रामा मंडी, गोराया, बड़ा पिंड तथा मकसूदा से चार-चार, बुंडाला, दीप नगर, बस्ती शेख, बस्ती गुजा, जालंधर हाइट्स, कोहाड़ तथा सोफी गांव से तीन-तीन लोग कोरोना पाजिटिव आए।

 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें