Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Heart Day 2022: खराब लाइफस्टाइल से युवाओं में आम हो रही दिल की बीमारियां, इग्नोर न करें ये संकेत

    By DeepikaEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 10:22 AM (IST)

    World Heart Day 2022 शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करने के चलते युवा पीढ़ी इस बीमारी का शिकार हो रही है। तो आइए विश्व हृदय दिवस पर जानते हैं कि आखिर हम कै ...और पढ़ें

    Hero Image
    World Heart Day 2022: हृदय रोगों के बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी। (सांकेतिक चित्र)

    दीपिका, जालंधर। World Heart Day 2022: हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद दुनियाभर में लोगों कों हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना है। आंकड़ों की मानें तो दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें हृदय रोग के कारण ही होती हैं। आज के समय में हृदय रोग सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रहा है, जिसका युवाओं में नकरात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खराब लाइफस्टाइल, व्यस्त दिनचर्या, तनाव और खान-पान पर ध्यान न देने के कारण युवा पीढ़ी इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ रही है। इस कारण हृदय रोग ने महामारी का रूप ले लिया है। शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करने के चलते युवा पीढ़ी इस बीमारी का शिकार हो रही है। तो आइए विश्व हृदय दिवस पर जानते हैं कि आखिर हम कैसे इस बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं। थोड़ी सी जागरूकता हमारी जिंदगी को किसी बड़े खतरे में जाने से रोक सकती है। 

    क्या कहते हैं डाक्टर्स

    सर्वोदय अस्पताल के डायरेक्टर डा. कपिल गुप्ता व डा. दिबांशु गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बाद लोगों में खून गाड़ा होने व प्रतिरोधक शक्ति कमजोर होने की वजह नाड़ियां बंद होने की संभावानाएं बढ़ गई है। ओपीडी में आने वाले मरीजों में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    केयरमैक्स अस्पताल के एमडी डा. रमन चावला कहते हैं कि गांव के बजाय शहर वाले लोगों में तनाव ज्यादा है। गलत खानपान ने दिल की बीमारियां बढ़ा दी हैं। गांवों में लोग खेतों में काम करते हैं। इसलिए वे इस बीमारी से बचे रहते हैं।

    इन कारकों पर ध्यान देने की आवश्यकताः-

    •  कम उम्र में धूम्रपान की आदत।
    •  बढ़ा हुआ बाडी फेट।
    •  मधुमेह और उच्च रक्तचाप होना।
    • खान-पान पर ध्यान न देना।
    • ज्यादा तनाव लेना। 
    • फास्टफूड का सेवन अधिक करना।

    हृदय रोग से ऐसे करें बचावः-

    • पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ दिनचर्या पर ध्यान देकर हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।
    •  हृदय रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
    • नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। इससे दिमाग भी शांत रहता है।
    • सबसे जरूरी है जागरूकता। अगर आप हृदय से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक रहेंगे तो इसका खतरा टल सकता है।
    • धूम्रपान और तम्बाकू उत्पादों का सेवन से परहेज करें। इससे भी हृदय संबंधित बीमारी बढ़ती है।
    • इसके साथ ही समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाना न भूलें।
    • खाने में नमक की मात्रा कम करें। 

    यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 29th September 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास